ब्रेकिंग
भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली

मधुबनी में टीचर का मर्डर, ट्यूशन पढ़ाकर घर लौटने के दौरान मारी गोली

MADHUBANI:बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और एक के बाद एक क्राइम की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के मधुबनी जिले का है जहां बेखौफ अपराधियों ने ट्यूशन पढ़ाकर घर

मधुबनी में टीचर का मर्डर, ट्यूशन पढ़ाकर घर लौटने के दौरान मारी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI:बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और एक के बाद एक क्राइम की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के मधुबनी जिले का है जहां बेखौफ अपराधियों ने ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रहे टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी है। 


टीचर की पहचान 32 वर्षीय सरोज ठाकुर के रूप में हुई है। जो प्राइवेट स्कूल के टीचर थे। वे सरोज बासोपट्टी के इजोत गांव के रहने वाले थे। घटना अरेर थाना क्षेत्र के मुसहरी के पास की है जहां हथियारबंद बदमाशों ने टीचर को गोलियों से भून डाला। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शिक्षक सरोज की हत्या क्यों की गयी है इसका पता अभी नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। वही इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। मृतक के परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।