ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦चोरी से पहले शातिर चोरों ने बाहर से बंद किए पड़ोसियों के घर, फिर शिक्षक के मकान से 10 लाख के जेवर लेकर फरार✦टीकाकरण के कुछ घंटे बाद नवजात की मौत, परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लगाया गंभीर आरोप✦बिहार में डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, 6वीं से कंप्यूटर होगा अनिवार्य; सभी मॉडल स्कूलों में स्मार्ट क्लास✦बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानिए.. शाम 4 बजे तक का मतदान प्रतिशत ✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦चोरी से पहले शातिर चोरों ने बाहर से बंद किए पड़ोसियों के घर, फिर शिक्षक के मकान से 10 लाख के जेवर लेकर फरार✦टीकाकरण के कुछ घंटे बाद नवजात की मौत, परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लगाया गंभीर आरोप✦बिहार में डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, 6वीं से कंप्यूटर होगा अनिवार्य; सभी मॉडल स्कूलों में स्मार्ट क्लास✦बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानिए.. शाम 4 बजे तक का मतदान प्रतिशत

मधुबनी में नाबालिग लड़की से रेप, पीड़िता हुई प्रेग्नेंट, जांच में जुटी पुलिस

MADHUBANI : मधुबनी के बथनाहा थाना क्षेत्र से नाबालिग दिव्यांग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना की जानकारी तब मिली जब चार महीने बाद लड़की के प्रेग्नेंट होने का पता चल

मधुबनी में नाबालिग लड़की से रेप, पीड़िता हुई प्रेग्नेंट, जांच में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

MADHUBANI : मधुबनी के बथनाहा थाना क्षेत्र से नाबालिग दिव्यांग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना की जानकारी तब मिली जब चार महीने बाद लड़की के प्रेग्नेंट होने का पता चला. जब परिजनों ने लड़की से पूछताछ की तो उसने उसके साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी दी. बाद में परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई और लछुआ गांव निवासी लक्ष्मण पूर्वे को आरोपित किया. 


पीड़िता के भाई ने बताया कि उसकी बहन दोनों पैर व हाथ से दिव्यांग है. वह बाहर रहकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है. चार महीने पहले उक्त आरोपी उसके बहन को बहला-फुसलाकर सरेह की ओर ले गया. वहीं उसके साथ दुष्कर्म किया. दुष्कर्म की बात बताने पर जान से मार देने की धमकी दी. इस कारण नाबालिग लड़की ने दुष्कर्म की जानकारी अपने परिजनों को नहीं दी. बाद में जब लड़की के प्रेग्नेंट होने का पता चला तो हमलोगों ने उससे पूछताछ की. तब उसने बताया कि उक्त आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. 


गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर गांव के कुछ सामाजिक लोगों के साथ पंचायती की गई. इस दौरान लड़की की शादी कराने की बात कही गई. लेकिन, उक्त आरोपी द्वारा शादी करने एवं दुष्कर्म करने की बात से इनकार कर दिया गया. मामला जब पंचायत में नहीं निपट पाया तो परिजनों ने थाने में आवेदन दिया जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

टैग्स