ब्रेकिंग
Independence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभ

Bihar Crime News: डकैत गिरोह के दो शातिर बदमाश अरेस्ट, भारत में वारदात को अंजाम देकर भाग जाते थे नेपाल

Bihar Crime News: मधुबनी 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), जयनगर ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सक्रिय डकैती गिरोह के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है

crime news
अपराधी गिरफ्तार
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: मधुबनी 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), जयनगर ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सक्रिय डकैती गिरोह के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कई हथियार, गोलियां, मोबाइल फोन एवं एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।


पिछले कुछ समय से एसएसबी को सूचना मिल रही थी कि नेपाल में छिपकर डकैती गिरोह भारत में आकर चोरी, लूट और डकैती की घटनाओं को अंजाम देता है। इस सूचना के आधार पर एक विशेष टीम का गठन कर गिरोह को पकड़ने की रणनीति तैयार की गई।


इसी बीच गुप्त सूचना मिली कि यह गिरोह भारत में प्रवेश करने की योजना बना रहा है। इस पर कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षक सामान्य भगवान सहाय मीना के नेतृत्व में एक टीम को सीमा स्तंभ संख्या 277/01 से 277/02 के बीच तैनात किया गया।


कुछ देर बाद नेपाल की ओर से दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार संदिग्ध व्यक्ति भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किए। एसएसबी टीम द्वारा रोकने के प्रयास पर वे भागने लगे, लेकिन त्वरित घेराबंदी कर एक मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों को पकड़ लिया गया। दूसरी मोटरसाइकिल नेपाल की ओर भाग निकली।


गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा, एक कंट्री मेड सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल,एक मैगजीन एवं दो जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। इस संबंध में नेपाल पुलिस के एसपी निर्मल खड्का से संपर्क किया गया, जिनके निर्देशानुसार नेपाल पुलिस द्वारा फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है।

रिपोर्ट- कुमार गौरव, मधुबनी