ब्रेकिंग
मधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंकाझारखंड RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमले की जांच में ED की बड़ी कार्रवाई, बिहार समेत 4 राज्यों में छापेमारीपीएम मोदी के जन्मदिन पर मुकेश सहनी का कटाक्ष, बोले- बिहार के बेघर लोग कहां जलाएंगे दीपनालंदा में एडवोकेट के बेटे की हत्या से सनसनी, सिर कुचलकर नहर में फेंका शव; प्रेमिका के परिजनों पर आरोपसांसद दिनेश चंद्र यादव के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, साइबर थाना में FIR दर्जमधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंकाझारखंड RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमले की जांच में ED की बड़ी कार्रवाई, बिहार समेत 4 राज्यों में छापेमारीपीएम मोदी के जन्मदिन पर मुकेश सहनी का कटाक्ष, बोले- बिहार के बेघर लोग कहां जलाएंगे दीपनालंदा में एडवोकेट के बेटे की हत्या से सनसनी, सिर कुचलकर नहर में फेंका शव; प्रेमिका के परिजनों पर आरोपसांसद दिनेश चंद्र यादव के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, साइबर थाना में FIR दर्ज

चर्चित विक्की मेहता हत्याकांड का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; वर्चस्व की लड़ाई बनी हत्या की वजह

Bihar Crime News: मधेपुरा के विक्की मेहता हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पुरानी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई हत्या की वजह बनी।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत नया टोला चौक (उदाकिशुनगंज रोड) पर बीते 14 नवंबर 2026 को हुई कुख्यात विकास कुमार उर्फ विक्की मेहता की सनसनीखेज हत्या मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस अधीक्षक (SP) डॉ. संदीप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस हत्याकांड से जुड़े अहम खुलासे किए हैं।



घटना के बाद पुलिस ने इसे एक बड़ी चुनौती के रूप में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ उदाकिशुनगंज, श्री पवन कुमार के नेतृत्व में एक 12 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था, जिसमें इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर और अन्य तेज-तर्रार पुलिसकर्मी शामिल थे। एसआईटी ने वैज्ञानिक अनुसंधान (Scientific Investigation) और बीएनएसएस के प्रावधानों के तहत पुख्ता सबूत जुटाए।



पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस घटना में शामिल चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें ललन कुमार उर्फ सेठू (निवासी: वार्ड नंबर 12, थाना पुरैनी), नीतीश कुमार (निवासी: रसलपुर धुरिया, वार्ड नंबर 7, थाना चौसा), अखिलेश कुमार (निवासी: मोजमपट्टी, वार्ड नंबर 11, जिला पूर्णिया), श्रीधर मंडल (उम्र लगभग 55 वर्ष, निवासी: नया टोला, वार्ड नंबर 11, थाना पुरैनी) शामिल हैं।



पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी हथियार (वेपन) तथा 8 मिमी के 3 जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिए हैं। इसके साथ ही एक अलग से प्राथमिकी (FIR) भी दर्ज की गई है।



पुलिस अनुसंधान के अनुसार, यह पूरा हत्याकांड आपसी पुरानी रंजिश, वर्चस्व की लड़ाई और मृतक विक्की मेहता के बढ़ते प्रभाव से नाखुश कुछ लोगों द्वारा रची गई एक गहरी साजिश का परिणाम है। विक्की मेहता के बढ़ते प्रभाव से कुछ लोग असहज थे, जिसके चलते इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया।




एसपी डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि इस षड्यंत्र में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। बहुत जल्द अन्य अपराधियों को भी सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा और मामले में विस्तृत अपडेट साझा किया जाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता