ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार: नाटकीय ढंग से ट्रैक्टर लूट कांड का खुलासा, पुलिस ने तीन अपराधी को किया गिरफ्तार; ट्रैक्टर भी बरामद

MADHEPURA: मधेपुरा पुलिस ने बीते दिनों जिले के अलग-अलग जगहों पर नाटकीय ढंग से हुए ट्रैक्टर लूट कांड का खुलासा कर लिया है. और लूट की ट्रैक्टर सहित लूट कांड में शामिल तीन शातिर अपराध कर्मियों क

बिहार: नाटकीय ढंग से ट्रैक्टर लूट कांड का खुलासा, पुलिस ने तीन अपराधी को किया गिरफ्तार; ट्रैक्टर भी बरामद
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
3 मिनट

MADHEPURA:  मधेपुरा पुलिस ने बीते दिनों जिले के अलग-अलग जगहों पर नाटकीय ढंग से हुए ट्रैक्टर लूट कांड का खुलासा कर लिया है. और लूट की ट्रैक्टर सहित लूट कांड में शामिल तीन शातिर अपराध कर्मियों को भी गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जानकारी देते हुए मधेपुरा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि बीते 10 जून को मधेपुरा थाना के पीठाही स्थित एनएच 107 पर कुछ अपराधी द्वारा एक ट्रैक्टर ड्राइवर को झांसा में डालकर ट्रैक्टर को गायब कर देने की घटना को अंजाम दिया गया था. 


शातिर अपराधियों ने नए अंदाज में बैजनाथपुर की तरफ से मधेपुरा लौट रहे ट्रैक्टर चालक को बाइक से ओवरटेक कर झांसे में डालकर एक्सीडेंट करने की बात कही और अपने बाइक से बैजनाथपुर के पास छोड़ दिया और गायब हो गए. इधर जब ट्रैक्टर चालक वापस अपने ट्रैक्टर के पास आए तो ट्रैक्टर वहां से गायब हो गया था. मधेपुरा पुलिस ने इस मामले को एक चुनौती के रूप में लिया था. इसके बाद मधेपुरा पुलिस अधीक्षक द्वारा एक टीम का गठन किया गया. टीम द्वारा अनुसंधान किया जा रहा था कि पुनः अपराध कर्मियों के द्वारा इसी स्टाइल में एक और ट्रैक्टर गायब कर दिया. छानबीन के दौरान पुलिस को यह ज्ञात हुआ कि इस घटना में न केवल मधेपुरा बल्कि सहरसा, समस्तीपुर के अपराध कर्मी भी शामिल है. 


मधेपुरा पुलिस ने इस घटना का उद्भेदन किया और घटना में शामिल एक अपराधी, दो संरक्षणकर्ता और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल सहित दो ट्रैक्टर को बरामद कर लिया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांच के दौरान यह मालूम चला कि अपराधियों के द्वारा चालक को झांसे में डालकर ट्रैक्टर को पहले सौर बाजार थाना अंतर्गत इनरवा चिकनी ले जाया जाता था तथा वहां से महिषी थाना अंतर्गत ट्रैक्टर को मैना महपुरा भेजा जाता था. यहां से पुनः ट्रैक्टर को दरभंगा बिरौल के रास्ते रोसरा समस्तीपुर होते हुए शिवाजीनगर ओपी अंतर्गत रसाल दियारा इलाके में ट्रैक्टर को बेचा जाता था. पुलिस ने न केवल कांड का पूर्णतः उद्भेदन किया बल्कि पूरे गिरोह का खुलासा करते हुए ट्रैक्टर को भी बरामद कर लिया गया है. 


गिरफ्तार अपराधियों में सहरसा जिला के सौर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बैजनाथपुर वार्ड नंबर 23 के सनतन कुमार, इनरवा वार्ड नंबर 5 के सुशील यादव एवं चिकनी वार्ड नंबर दो के रजनीश कुमार शामिल हैं. पुलिस ने अपराधियों के पास से घटना में उपयोग में लाई गई एक पल्सर और एक अपाचे बाइक भी बरामद की है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता