ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पति ने 3 तलाक बोलकर बेगम से तोड़ा रिश्ता, पीट-पीटकर घर से बाहर निकाल दिया

MADHEPURA : तीन तलाक कानून बनने के बावजूद भी ऐसे मामले अक्सर सामने आ रहे हैं. बिहार के मधेपुरा जिले से एक बार फिर तीन तलाक का मामला सामने आया है. एक शौहर ने अपनी मां के साथ मि

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MADHEPURA : तीन तलाक कानून बनने के बावजूद भी ऐसे मामले अक्सर सामने आ रहे हैं. बिहार के मधेपुरा जिले से एक बार फिर तीन तलाक का मामला सामने आया है. एक शौहर ने अपनी मां के साथ मिलकर अपनी  बेगम के साथ ज्यादती की और फिर उसे 3 बार तलाक बोलकर घर से बाहर निकाल दिया. मामला सामने आने के बाद पुलिस इसकी छानबीन में जुटी हुई है. 


घटना मधेपुरा जिले के बसनही थाना इलाके की है. जहां गरेरी टोला के वार्ड नंबर 7 में तीन तलाक का ताजा मामला सामने आया है. एक विवाहित महिला को उसके पति ने मारपीट करने के बाद तलाक दिया. फिर, घर से धक्का देकर बाहर कर दिया. पीड़िता ने अपने इंसाफ के लिए अपने मायके काशनगर ओपी जिला सहरसा गयी और अपने माता-पिता को अपनी आपबीती सुनाई. इसके बाद मामले को लेकर सभी काशनगर ओपी पहुंचे. जहां ओपी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बसनही थाना का मामला बताकर भेज दिया.


पीड़िता बसनही थाना में आवेदन देकर अपने इंसाफ की गुहार लगाई है. बताया जा रहा है कि शहनाज खातून की शादी उसके पिता लालो ने 13 मार्च 2019 को बड़े ही धूमधाम से कर अपनी बेटी को विदा किया. कुछ दिन के बाद ही पति गुफरान और सास अंसरी खातून बराबर मारपीट करने लगे. वही पति ने अपनी मां के कहने पर पत्नी को तलाक दे दिया. अब पीड़िता के पास रहने और खाने के लिए अपने पिता का ही सहारा है.बसनही थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है. मामले में जांच छानबीन जारी है. आरोपियों के ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी.