ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

मधेपुरा में शिक्षक हत्याकांड का खुलासा, पैसे के लेन-देन में रिश्तेदार ने ही की थी हत्या

MADHEPURA: मधेपुरा के ग्वालपाड़ा में बेखौफ अपराधियों ने शिक्षक शिव सक्सेना की गोली मारकर हत्या कर दी थी। शिक्षक की हत्या के बाद स्थानीय लोगों ने भी पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर

मधेपुरा में शिक्षक हत्याकांड का खुलासा, पैसे के लेन-देन में रिश्तेदार ने ही की थी हत्या
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHEPURA: मधेपुरा के ग्वालपाड़ा में बेखौफ अपराधियों ने शिक्षक शिव सक्सेना की गोली मारकर हत्या कर दी थी। शिक्षक की हत्या के बाद स्थानीय लोगों ने भी पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया था और नाराजगी जतायी थी। इस दौरान NH-106 को भी जाम कर दिया था। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ था। पुलिस ने लोगों को जो आश्वासन दिये उसे पूरा कर दिखाया है। मधेपुरा पुलिस ने इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। 


पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। इस बाबत जानकारी देते हुए मधेपुरा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि कांड के अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, उदाकिशुनगंज के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया, जिसमें ग्वालपाड़ा थाना अध्यक्ष, अरार ओपी व अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को शामिल किया गया। 


24 घंटे के भीतर छापेमारी कर गठित टीम ने  कांड में शामिल ग्वालपाड़ा के खोखसी रामगंज निवासी अभियुक्त राम प्रवेश राम को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त राम प्रवेश मृतक शिक्षक का रिश्तेदार भी है। इस कांड में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है। 


घटना के संबंध में मृतक शिक्षक शिव सक्सेना और अभियुक्त राम प्रवेश राम के बीच रुपयों के लेन देन की बात सामने आई है, जिसे चुकाने को लेकर हुए विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया था। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि अन्य अपराधी भी जल्द सलाखों के पीछे होंगे। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता