ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

मधेपुरा में मर्डर, अपहरण कर युवक की हत्या

MADHEPURA : जिले के बसनवाड़ा पंचायत में बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी है. पुलिस ने पुलिया के नीचे युवक की डेड बॉडी को बरामद किया है. युवक के साथ मारपीट कर हत्या करने

मधेपुरा में मर्डर, अपहरण कर युवक की हत्या
First Bihar
2 मिनट

MADHEPURA :  जिले के बसनवाड़ा पंचायत में बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी है. पुलिस ने पुलिया के नीचे युवक की डेड बॉडी को बरामद किया है. युवक के साथ मारपीट कर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है. उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की छानबीन की जा रही है.


वारदात मधेपुरा जिले के  बसनवाड़ा पंचायत की है. जहां चमरूबासा-बखनाबासा के बीच पुलिया के नीचे युवक की डेड बॉडी को बरामद की गई है. मृतक की पहचान खगड़िया जिले के बेलदौर थाना अंतर्गत सकरोहर वार्ड संख्या 13 के उमेश मंडल के बेटे सुमित कुमार (25) के रूप में हुई है. घटना की सूचना पर पहुंचे एएसआइ रविद्र कुमार राय लोगों से पूछताछ की.


मृतक सुमित कुमार के चाचा रामबहादुर मंडल ने बताया कि सुमित मजदूरी करने बाहर जाने वाला था. वह अन्य मजदूर से संपर्क करने के लिए रविवार की शाम करीब पांच बजे गांव में निकला था. जहां से करीब आठ बजे रात में वापस आने के दौरान किसी ने उसका अपहरण कर रात में हत्या कर दी. उसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे गांव से करीब पांच किलोमीटर दूर मधेपुरा जिला सीमा क्षेत्र में एक पुलिया के नीचे फेंक दिया.


थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि स्वजनों के द्वारा आवेदन मिलने के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कर हत्यारों की तलाश की जाएगी. फिलहाल कई बिदुओं पर जांच की जा रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Shahnawaz

FirstBihar संवाददाता