ब्रेकिंग
पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितपटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगपटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितपटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग

भाई ने किया भाई का मर्डर, घर में मचा कोहराम

MADHEPURA : जमीन विवाद में भाई ने ही भाई की हत्या कर दी है. मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र में यह घटना हुई है. इस घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों

भाई ने किया भाई का मर्डर, घर में मचा कोहराम
First Bihar
3 मिनट

MADHEPURA :  जमीन विवाद में भाई ने ही भाई की हत्या कर दी है. मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र में यह घटना हुई है. इस घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


मामला नगर पंचायत क्षेत्र के गौशाला चौक स्थित वार्ड 2 की है. जहां जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक भाई ने दूसरे भाई की हत्या कर दी. मृतक की पहचान महेश साह (35) के रूप में की गई है. मृतक की पत्नी पिंकी देवी ने बताया कि मेरे भयसूर, देवर और महिलाओं ने मेरे पति को मार दिया है.


मृतक की मां जागेश्वरी देवी ने बताया कि लोहे की रड से पीट पीटकर हत्या की गई है. उन्होंने यह भी बताया कि करीब एक माह से तीनों भाईयों के बीच विवाद चल रहा था.  गणेश साह और विनोद साह दोनों भाई और महिलाओं पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है.


यह भी बताया गया कि दूसरे पक्ष के द्वारा दिए गए आवेदन पर बुधवार को थाना से एएसआई रामबहादुर सिंह जांच में पहुंचे थे. पुलिस के आने के बाद पुनः विवाद शुरू हुआ, और करीब चार बजे गणेश साह, विनोद साह और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के द्वारा महेश साह के साथ जमकर मारपीट किया गया. परिजनों ने किसी तरह महेश को पीएचसी पहुंचाया.  लेकिन पीएचसी पहुंचते हीं डाॅक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया. ड्यूटी पर तैनात डाॅ प्रफुल्ल कुमार ने देखते ही मृत घोषित कर दिया. 


एसआई सिद्धेश्वर कुमार पाठक ने बताया कि मृतक की पत्नी से बयान लिया जा रहा है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा. मृतक की पत्नी और बेटे के चिख से पीएचसी का माहौल गमगीन बना हुआ था. महेश साह टेम्पो चलाकर पांच सदस्यीय परिवार का भरण-पोषण करता था. उनकी पत्नी को अब उनके और तीनों बेटे के परवरिश की चिंता सता रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Shahnawaz

FirstBihar संवाददाता