ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

मधेपुरा में बेलगाम हुए अपराधी, दिन-दहाड़े सड़क पर युवक को मारी गोली

MADHEPURA: मधेपुरा से एक घटना सामने आई है, जहां दिन-दहाड़े बाईक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियाँ चलाई. जिसमें गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने जख्मी

मधेपुरा में बेलगाम हुए अपराधी, दिन-दहाड़े सड़क पर युवक को मारी गोली
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MADHEPURA: मधेपुरा से एक घटना सामने आई है, जहां दिन-दहाड़े बाईक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियाँ चलाई. जिसमें गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने जख्मी को अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल पीड़ित की हालत गंभीर बताई जा रही है. 


जानकारी के मुताबिक, पीड़ित सुनील कुमार कुमारखंड थाना क्षेत्र के रौता पंचायत, वार्ड नंबर 7 निवासी है. सुनील अपने सहयोगी संजीव कुमार के साथ कुमारखंड से अपने घर जा रहे थे. इसी कुमारखंड रौता पथ पर पहले से घात लगाये बैठे 2 बाईक पर सवार चार अपराधियों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियाँ चला दी. घटना के बाद अपराधी फरार हो गये. 


गोलियों की आवाज सुनने पर स्थानीय लोग घटना स्थल पर पहुंचें. इसके बाद लोगों ने जख्मी को कुमारखंड पीएचसी में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी. जहाँ से बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. फिल्हाल जख्मी का ईलाज सहरसा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है.


हायर सेंटर अस्पताल के चिकित्सक ने बताया जख्मी युवक को 6 गोलियाँ लगी थी. सभी गोलियों को निकाल दिया गया है. फिलहाल उनकी हालत नाजुक है. हालांकि घटना के पीछे का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है. सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है.

टैग्स