ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

मधेपुरा में मर्डर, अपराधियों ने टेंट कारोबारी की कनपटी में मारी गोली

MADHEPURA : जिले के मधुकरचक इलाके में अपराधियों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी है. अपराधियों ने टेंट कारोबारी को गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया है. इस हत्याकांड के बा

मधेपुरा में मर्डर, अपराधियों ने टेंट कारोबारी की कनपटी में मारी गोली
First Bihar
3 मिनट

MADHEPURA :  जिले के मधुकरचक इलाके में अपराधियों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी है. अपराधियों ने टेंट कारोबारी को गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया है. इस हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात मधेपुरा जिले के मधुकरचक की है, जहां भित्ता टोला के रहने वाले टेंट कारोबारी की बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी है. घर से कुछ ही दूरी पर पाठक टोला के पास बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है. मृतक की पहचान आनंद कुमार (21) के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि अखिलेश मंडल का पुत्र आनंद घर से ही टेन्ट और साउंड का काम करता था. लगभग एक सप्ताह पहले वह 30-40 हजार रुपये का एक नया एम्पलीफायर खरीद कर लाया था. एम्पलीफायर अन्य साउंड सामान के साथ घर के सामने बिहारीगंज-योगीराज सड़क के दूसरी तरफ बने इसी के घर में रखा हुआ था. इसी जगह से आधी रात को एम्पलीफायर की चोरी हो गयी. 


संयोगवश कुछ ही देर बाद चोरी का पता चलने पर परिवार के लोग हरकत में आये और अलग-अलग दिशाओं में चोरों को खोजने निकल गये. आनंद अपने चचेरे भाई नीरज के साथ बाइक से मधुकरचक पाठक टोला की ओर जाने वाली सड़क की ओर गया. रास्ते में बाइक सवार तीन लोग मिले जिनसे एम्पलीफायर के संबंध में आनंद की बात हुई. इसी दौरान एक ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. 


वारदात की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है. उदाकिशुनगंज के एसडीपीओ सतीश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है. संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है, आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर ली जायेगी. 

टैग्स