ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

मधेपुरा के बेखौफ अपराधी: मसाला कारोबारी को मारी गोली, हालत नाजुक

MADHEPURA: बिहार में इन दिनों अपराधी खूब तांडव मचा रहे हैं और बेखौफ होकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ताजा मामला मधेपुरा में सामने आया है जहां

मधेपुरा के बेखौफ अपराधी: मसाला कारोबारी को मारी गोली, हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHEPURA: बिहार में इन दिनों अपराधी खूब तांडव मचा रहे हैं और बेखौफ होकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ताजा मामला मधेपुरा में सामने आया है जहां मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखराम मुसहरी के पास सरेआम अपराधियों ने मसाला कारोबारी को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली मारने के बाद अपराधी हथियार लहराते फरार हो गये।


घायल शख्स की पहचान ग्वालपाड़ा के अरार ओपी अंतर्गत कल्होता, करहारा, वार्ड 5 निवासी 46 वर्षीय मसाला व्यवसायी लालो मंडल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अपराधियों की गोली जख्मी के बांए कंधे को चिड़ते हुए बाहर निकल गयी। स्थानीय लोगों व परिजनों ने घायल व्यक्ति को मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर भर्ती कराया। इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की।


मिली जानकारी के अनुसार लालो मंडल बुधवार की शाम करीब चार बजे के बाइक से चामगढ़ चौक की तरफ  जा रहे थे। इसी बीच पोखराम धार मुशहरी के पास पूर्व घात लगाए बदमाशों ने उनको रोककर गाली-गलौज करते हुए गोली मारकर दी। हालांकि हो हल्ला मचाने पर आस-पास के लोगों को जुटता देख अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गये। 


घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि जख्मी लालो मंडल दिनापट्टी सखुआ पंचायत के दिवंगत मुखिया दिलीप कुमार के चाचा हैं। जो विभिन्न ग्रामीण हटिया और गाँव में घूम-घूम कर मसाला बेचते हैं। परिजनों की माने तो दिलीप मुखिया हत्याकांड में लालो मंडल द्वारा बयान देने के बाद से ही इन्हें जान से मारने की धमकियाँ मिल रही थी। बहरहाल मामला जाँच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा। फिल्हाल मधेपुरा पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। मधेपुरा एसडीपीओ ने बताया कि सूचना मिलते हीं पुलिस पदाधिकारी को दल-बल के साथ भेजा गया। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता