ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

बिहार में ठंड के बीच चोरी की घटनाएं बढ़ी! घर के सदस्यों को कमरे में बंद कर 10 लाख की संपत्ति ले भागे शातिर चोर

MADHEPURA: बिहार में तेजी से बढ़ती ठंड के बीच चोरी की घटनाएं भी बढ गई हैं। शातिर चोर ठंड का फायदा उठाते हुए घरों को अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला मधेपुरा से सामने आया है, जहा

बिहार में ठंड के बीच चोरी की घटनाएं बढ़ी! घर के सदस्यों को कमरे में बंद कर 10 लाख की संपत्ति ले भागे शातिर चोर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA: बिहार में तेजी से बढ़ती ठंड के बीच चोरी की घटनाएं भी बढ गई हैं। शातिर चोर ठंड का फायदा उठाते हुए घरों को अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला मधेपुरा से सामने आया है, जहां शातिर चोरों ने एक घर से कैश और गहनों समेत करीब 10 लाख की संपत्ति चुरा ले गए। इस दौरान चोरों ने घर में सो रहे लोगों को कमरे में बंद कर दिया। घटना सदर सदर थाना क्षेत्र के साहुगढ़-02 पंचायत अंतर्गत गणेश स्थान वार्ड-14 की है।


पीड़ित वीरेंद्र कुमार सिंह ने सदर थाना में आवेदन दिया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित वीरेंद्र कुमार शनिवार को अपनी पत्नी के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूर्णिया गए थे। घर पर उनकी बहू और पोता-पोती थे। रात में शाना खाने के बाद सभी लोग अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। इसी बीच चोरों ने कमरे को बाहर से लॉक कर दिया एवं दूसरे कमरे का ताला तोड़कर सोने की चेन, अंगूठी, बाली, मंगटीका करीब 7 लाख का रुपए का जेवरात, कपड़ा तथा एक लाख कैश पर हाथ साफ कर दिया।


रविवार की सुबह करीब 4 जब वीरेंद्र कुमार की बहू ने कमरे का दरवाजा खोलना चाहा तो कमरा बाहर से बंद मिला। जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी अपने पति को दी। पीड़ित गृहस्वामी के मुताबिक उनके घर के पीछे एक निर्माणाधीन मकान है, उसमें अभी कोई नहीं रहता है। सभी चोर उसी मकान के रास्ते से छत पर चढ़ गए और घर में घुस किया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता