ब्रेकिंग
भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबभारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाब

बिहार में हैवानियत की सारी हदें पार: पत्नी का सिर काट कर हाथ में लेकर घूम रहा था पति, हत्यारे को पुलिस ने ऐसे दबोचा

MADHEPURA: बिहार के मधेपुरा में एक पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। पत्नी की बेरहमी से हत्या करने के बाद आरोपी पति उसका सिर हाथ में लेकर घूम रहा था। पत्नी का दूसरे युवक के स

बिहार में हैवानियत की सारी हदें पार: पत्नी का सिर काट कर हाथ में लेकर घूम रहा था पति, हत्यारे को पुलिस ने ऐसे दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA: बिहार के मधेपुरा में एक पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। पत्नी की बेरहमी से हत्या करने के बाद आरोपी पति उसका सिर हाथ में लेकर घूम रहा था। पत्नी का दूसरे युवक के साथ चल रहे प्रेम प्रसंग से नाराज होकर पति ने उसकी जान ले ली। घटना श्रीनगर के पोखरिया टोला की है।


मृतका की पहचान पोखरिया टोला निवासी अर्जुन शर्मा की पत्नी पूजा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पूजा का लक्ष्मीपुर भगवती गांव निवासी कुंदन साह के साथअ अफेयर चल रहा था। इस बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बात तलाक तक पहुंच गई थी।


पूजा के पिता ने बेटी के ससुराल पहुंचकर अपने दामाद अर्जुन शर्मा और उसके परिवार के लोगों समझाया और पति-पत्नी के बीच सुलह करा दिया था। पूजा ने भी पति को आश्वासन दिया था कि वह अब अपने प्रेमी से न तो मिलेगी और ना ही बात करेगी लेकिन वह अपने वादे को भूल गई।


सोमवार को पूजा फोन पर अपने प्रेमी से बात कर रही थी, तभी उसके पति ने सुन लिया और फिर से बवाल शुरू हो गया। इसी दौरान अर्जुन शर्मा आपे से बाहर हो गया और घर मे रखे दबिया से पत्नी का गला काट दिया। पत्नी का सिर काटने के बाद वह गांव में निकल गया।


अर्जुन शर्मा पत्नी के कटे हुए सिर को बाल से पकड़कर हाथ में लेकर घूम रहा था। ग्रामीणों जब अर्जुन के इस रूप को देखकर तो उनमें दहशत फैल गई। इसी दौरान किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को धर दबोचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।