ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार: जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट और फायरिंग, दो पक्षों के कई लोग घायल

MADHEPURA: सुपौल के त्रिवेणीगंज में दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए है। सभी घायलों का इलाज के लिए मधेपुरा स्थित जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज में

बिहार: जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट और फायरिंग, दो पक्षों के कई लोग घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA: सुपौल के त्रिवेणीगंज में दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए है। सभी घायलों का इलाज के लिए मधेपुरा स्थित जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जमीनी विवाद को लेकर बात इतनी बढ़ गई कि दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे चलने लगे।


बताया जा रहा है कि बाजीतपुर के कर्णपट्टी निवासी सुरेंद्र यादव ने बताया कि सियालाल राजभर से उनके पिता शंकर यादव ने जमीन खरीदी थी लेकिन गांव के ही दबंग दिवाकर यादव, माणिक चंद यादव, भरत यादव, मदन यादव, चंदन यादव, बम बम यादव, मंटू यादव जबरदस्ती उस जमीन पर घर बना रहे हैं। जब सियालाल राजभर के साथ जाकर सुरेंद्र यादव ने उनको काम करने से रोका तो आरोपियों ने दबिया, फरसा आदि से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। इस दौरान उन्होंने फायरिंग भी की हालांकि गोली किसी को नहीं लगी है। 


गोली की आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी प्रदीप यादव के पॉकेट में रखे पच्चीस हजार रुपये छीनकर भाग निकले। लोगों के सहयोग से सभी घायलों को त्रिवेणीगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने सुरेंद्र यादव, प्रदीप यादव, देव नारायण यादव को मेडिकल कॉलेज मधेपुरा रेफर कर दिया। इस घटना में दूसरे पक्ष के भी तीन चार लोगों के घायल होने की बात बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता