ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Bihar Crime: मधेपुरा में ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

MADHEPURA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सांतवें आसमान पर पहुंच चुका है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे

Bihar Crime: मधेपुरा में ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHEPURA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सांतवें आसमान पर पहुंच चुका है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। इस बार अपराधियों ने मधेपुरा में अपनी उपस्थित दर्ज करायी है। जहां ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। 


घटना पुरैनी थाना क्षेत्र की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। मृतक की पहचान 44 वर्षीय पवन कुमार राय के रूप में हुई है। बदमाशों ने ठेकेदार पर करीब 20 गोलियां चलाई। इस दौरान 6 गोलियां उन्हें लगी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।


 घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक पवन राय सड़क निर्माण कार्य को देखकर लौट रहे थे  तभी दो बाइक सवार आधा दर्जन बदमाशों ने उनकी कार को ओवरटेक कर रुकवाया और ठेकेदार को कार से बाहर निकालकर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं। जिसके कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। बदमाशों ने ठेकेदार की हत्या क्यों की इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। मृतक के परिजनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना के सभी बिन्दुओं की जांच की जा रही है।