ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

बिहार : बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

MADHEPURA : मधेपुरा जिले में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है. बीते रात अपराधियों ने शाहपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सह बीजेपी नेता को गोली मारकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के

बिहार : बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MADHEPURA : मधेपुरा जिले में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है. बीते रात अपराधियों ने शाहपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सह बीजेपी नेता को गोली मारकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए. घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.


जानकारी के मुताबिक, शाहपुर गांव निवासी स्वार्गीय केदार प्रसाद सिंह का पुत्र विपिन कुमार (59) शुक्रवार की रात अपनी कार खुद कार से घर जा रहे थे. इसी दौरान रात करीब आठ बजे ग्वालपाड़ा- शाहपुर रोड स्थिति टिक्कर टोलो मोड़ पुलिया के पास अपराधियों ने उनकी कार रोक ली. अपराधियों ने मौका देखते ही उनपर गोलियों की बौछार कर दी. गोली लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई.


बताया जाता है कि टिक्कर टोला मोड़ से आगे पुलिया पर अपराधी पहले से घात लगाए बैठे थे. जबकि एक बदमाश बाइक से उसका पीछा कर रहा था. घटना को अंजाम देकर अपराधी बाइक पर सवार होकर फरार हो गये. पैक्स अध्यक्ष की हत्या किए जाने की खबर मिलते ही लोगों में आक्रोश फैल गया. घटना की सूचना मिलते ही ग्वालपाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि अपराधियों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता