ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Bihar News: खेत में चारा लाने गए किसान की हत्या, बदमाशों ने बैक टू बैक मारी 6 गोलियां

MADHEPURA: मधेपुरा के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के मोहनपुर गंगौरा गांव में सोमवार की सुबह एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ

Bihar News: खेत में चारा लाने गए किसान की हत्या, बदमाशों ने बैक टू बैक मारी 6 गोलियां
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA: मधेपुरा के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के मोहनपुर गंगौरा गांव में सोमवार की सुबह एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।


मृतक की पहचान रामसागर महतो (62) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, रामसागर महतो अपने खेत में मवेशी का चारा लाने गए थे, तभी अज्ञात अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें गोली मार दी। अपराधियों ने उनके सिर, मुंह, छाती और पेट में छह गोलियां दागीं।


मृतक के बेटे मिथिलेश कुमार ने बताया कि उनके पिता का गांव के ही विद्यानंद महतो और उसके भाई से 16 कट्ठा जमीन को लेकर पिछले 6 साल से विवाद चल रहा था। उन्होंने बताया कि घटना के समय करीब पांच-छह अपराधी मौजूद थे।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से कई खोखा बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि जल्द ही इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।