ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

मधेपुरा में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, एक महिला सहित तीन लोग घायल

MADHEPURA: मधेपुरा के कुमारखंड में भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट की इस घटना में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें इलाज के लिए J

मधेपुरा में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, एक महिला सहित तीन लोग घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHEPURA: मधेपुरा के कुमारखंड में भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट की इस घटना में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें इलाज के लिए JNKT मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां तीनों का इलाज चल रहा है। 


घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि खुर्दा वार्ड संख्या 9 के रहने वाले राजो पासवान का शंकर पासवान से जमीन और रास्ते को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। रविवार को मवेशी शंकर पासवान के घर की तरफ चला गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। इसी क्रम में शंकर पासवान, संतोष पासवान, शत्रुघन पासवान, गुजिया देवी, बिभा देवी, गौरी देवी ने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे आदि से राजो पासवान को पीटना शुरू कर दिया। 


वही बीच बचाव करने आये उनके पुत्र शैलेंद्र पासवान, पत्नी बथुआ देवी को भी पीट-पीट कर घायल कर दिया। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को कुमारखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज, मधेपुरा रेफर किया गया है। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फिलहाल जांच में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता