ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

फर्स्ट बिहार की खबर का असर, प्रेमी को जहर देकर मारने के मामले में कटिहार एसपी ने की कार्रवाई

KATIHAR : सूबे में बढ़ते अपराध पर पुलिस नकेल कसने की कोशिश कर रही है. कटिहार में प्रेमी को जहर देकर मारने के मामले में कटिहार एसपी ने की जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. फर्स्ट ब

FirstBihar
Admin
2 मिनट
KATIHAR : सूबे में बढ़ते अपराध पर पुलिस नकेल कसने की कोशिश कर रही है. कटिहार में प्रेमी को जहर देकर मारने के मामले में कटिहार एसपी ने की जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. फर्स्ट बिहार झारखंड ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था. इस खबर पर एसपी ने संज्ञान लेते हुए जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का आश्वासन दिया है. कटिहार एएसपी हरिमोहन शुक्ला ने सही समय पर मामले को सामने लाने के लिए फर्स्ट बिहार झारखंड की टीम का आभार व्यक्त किया है. बता दें कि जिले में एक युवक को शादीशुदा महिला से प्रेम करने की सजा अपनी जान देकर गंवानी पड़ी थी. पूर्णिया के रहने वाले ताला मरांडी नाम के युवक को एक शादीशुदा और दो बच्चों की मां वाली महिला से प्यार हो गया था. महिला ने युवक को कटिहार जिले के रौतारा थाना इलाके के धर्मगंज गांव मिलने के लिए बुलाया. जहां उसकी बहन और बहनोई ने पहले तो ताला मरांडी की जमकर पिटाई की और फिर बाद में उसे जबरन जहर खिलाकर मार दिया. प्रेमिका के घर में आपत्तिजनक हालत में मिले ताला को उसकी प्रेमिका की बहन और बहनोई ने रंगे हाथों पकड़ लिया और लोगों को इस बात की जानकारी दी. लोगों के वहां पहुंचते ही ताला को एक पेड़ से बांधकर उसकी जमकर पिटाई की गई और जब बेदम हो चुके ताला ने पीने के लिए पानी मांगा तो उसकी प्रेमिका के बहनोई ने उसे पानी में जहर घोलकर उसे पिला दिया. घटना के बाद उसकी हत्या के आरोपी घर छोड़कर फरार हैं. कटिहार एएसपी हरिमोहन शुक्ला ने हत्या की पुष्टि करते हुए मामले में जल्द कार्रवाई करने की बात कही है. उन्होंने बताया की केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है. कटिहार से श्याम की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता