ब्रेकिंग
Bihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतराBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतरा

लूटपाट कर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने दबोचा, जांच में जुटी पुलिस

BEGUSARAI : बेगूसराय में अपराधियों का तांडव जारी है. ताजा मामला लाखो थाना क्षेत्र के इनियार ढाला के पास का है जहां हथियार के बल पर दो अपराधियों ने बाइक सवार व्यक्ति से रुपये औ

लूटपाट कर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने दबोचा, जांच में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में अपराधियों का तांडव जारी है. ताजा मामला लाखो थाना क्षेत्र के इनियार ढाला के पास का है जहां हथियार के बल पर दो अपराधियों ने बाइक सवार व्यक्ति से रुपये और मोबाइल लूट लिए. हालांकि शोर मचाने के बाद ग्रामीणों ने अपराधियों को खदेड़ कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. 


बताया जाता है कि बलिया थाना क्षेत्र के सदानंदपुर निवासी मनीष कुमार बेगूसराय से बलिया डॉक्टर से मिलने के लिए जा रहा था. उसी दौरान इनियार ढाला के पास अपराधियों ने उसे रोक लिया और हथियार के बल पर लूटपाट करने लगा. जब इसका विरोध किया तो अपराधियों ने मनीष के साथ जमकर मारपीट भी की. मारपीट करने के बाद अपराधी लूट कर वहां से फरार होने लगे. तभी मनीष कुमार ने चिल्लाना शुरू कर दिया. वहां के स्थानीय ग्रामीणों ने एकजुट होकर अपने साहस का परिचय देकर खदेड़ कर दोनों अपराधियों को पकड़ लिया.


ग्रामीणों ने इसकी सूचना लाखो थाने की पुलिस को दी. मौके पर लाखो थाने की पुलिस पहुंची तो अपराधी की तलाशी ली गई तो अपराधी के पास से लूटे हुए रुपये, एक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया. फिलहाल दोनों अपराधियों से पूछताछ की जा रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता