ब्रेकिंग
DDC कार्यालय के चपरासी का बेटा बना श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मनीष ने पूर्वी चंपारण जिले का नाम किया रोशनभरत तिवारी एनकाउंटर मामले का मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव-DGP और भोजपुर SP से मांगी रिपोर्टबीच सड़क पर लेटकर सिगरेट पी रही लड़की का हाई वोल्टेज ड्रामा, शराब के नशे में धुत होकर किया हंगामा Bihar Education News: शिक्षा विभाग के छह DEO-DPO के खिलाफ एक्शन, एक डीपीओ को बर्खास्त करने की अनुशंसा...कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती: नौकरी के साथ-साथ राजू ने की तैयारी, रेलवे कर्मचारी से बन गया DSPDDC कार्यालय के चपरासी का बेटा बना श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मनीष ने पूर्वी चंपारण जिले का नाम किया रोशनभरत तिवारी एनकाउंटर मामले का मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव-DGP और भोजपुर SP से मांगी रिपोर्टबीच सड़क पर लेटकर सिगरेट पी रही लड़की का हाई वोल्टेज ड्रामा, शराब के नशे में धुत होकर किया हंगामा Bihar Education News: शिक्षा विभाग के छह DEO-DPO के खिलाफ एक्शन, एक डीपीओ को बर्खास्त करने की अनुशंसा...कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती: नौकरी के साथ-साथ राजू ने की तैयारी, रेलवे कर्मचारी से बन गया DSP

लूटपाट के दौरान बाइक सवार को बदमाशों ने मारी गोली, सीने में गोली लगने से युवक घायल

SAHARSA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के सहरसा जिले का है जहां लूटपाट के दौरान

लूटपाट के दौरान बाइक सवार को बदमाशों ने मारी गोली, सीने में गोली लगने से युवक घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के सहरसा जिले का है जहां लूटपाट के दौरान बाइक सवार के सीने में अपराधियों ने गोली मार दी है। गोली लगने से बाइक सवार बंटी सिंह बुरी तरह घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


घटना सोनबरसा कचहरी ओपी क्षेत्र के दिवारी नहर के पास की है। जहां लूटपाट के दौरान बंटी सिंह नामक व्यक्ति को बाईक सवार बदमाशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी को आनन फानन में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां वो जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।


बताया जा रहा है बंटी उर्फ लक्ष्मण सहरसा से अपने घर भरौली जा रहा था। इसी दौरान बाईक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने दिवारी नहर के पास उसे रुकने का इशारा किया। वो जैसे बाईक रोका तो अपराधियो ने उसे लूटने का प्रयास किया। जिनका विरोध बंटी सिंह ने किया तो उसे  अपराधियो ने सीने में गोली मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा जख्मी को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुईं है। 


घटना के बाबत सोनबरसा कचहरी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया घटना की जानकारी मिली है। अबतक घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है कि किसने गोली मारी है और क्या कारण था। पुलिस को मौके पर भेजा गया था। जख्मी से घटना के सम्बंध में जानकारी ली जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता