ब्रेकिंग
बिहार की जेलों में अब मनमानी पड़ी भारी! बवाल किया तो पैरोल बंद, मोबाइल मिला तो 3 साल की सजाBihar News : शिक्षकों के लिए बड़ा आदेश! ट्रेनिंग से गायब हुए तो होगी कार्रवाई, 100% अटेंडेंस अनिवार्यबिहार में घर-दुकान बनाने वालों की बल्ले-बल्ले! 50 लाख तक के निर्माण पर अब नहीं देना होगा 1% सेसबिहार में फिर बदलेगा मौसम! उत्तर बिहार में झमाझम बारिश, 12 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट; पटना का क्या हाल?बिहार के यात्रियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मंजूरीबिहार की जेलों में अब मनमानी पड़ी भारी! बवाल किया तो पैरोल बंद, मोबाइल मिला तो 3 साल की सजाBihar News : शिक्षकों के लिए बड़ा आदेश! ट्रेनिंग से गायब हुए तो होगी कार्रवाई, 100% अटेंडेंस अनिवार्यबिहार में घर-दुकान बनाने वालों की बल्ले-बल्ले! 50 लाख तक के निर्माण पर अब नहीं देना होगा 1% सेसबिहार में फिर बदलेगा मौसम! उत्तर बिहार में झमाझम बारिश, 12 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट; पटना का क्या हाल?बिहार के यात्रियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मंजूरी

लूट की बड़ी वारदात से हड़कंप: हथियार दिखाकर फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 27 लाख लूट ले गए बदमाश, मुंह देखती रह गई बिहार पुलिस

SAHARSA: खबर सहरसा से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने हथियार दिखाकर निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 27 लाख से अधिक रुपये लूट लिये।

लूट की बड़ी वारदात से हड़कंप: हथियार दिखाकर फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 27 लाख लूट ले गए बदमाश, मुंह देखती रह गई बिहार पुलिस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: खबर सहरसा से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने हथियार दिखाकर निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 27 लाख से अधिक रुपये लूट लिये। इस घटना के बाद जिले के पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। घटना पतरघट ओपी क्षेत्र के पतरघट गोलमा मुख्य मार्ग पर स्थित घोघनपट्टी से पश्चिम पुल के पास की है।


बताया जा रहा है कि सोमवार की दोपहर पतरघट बाजार में स्थित फाइनेंस कंपनी के मैनेजर नवनीत कुमार अपने एक सहकर्मी के साथ पैसा जमा करने के लिए बैंक ऑफ इंडिया की गोलमा शाखा जा रहे थे। बड़ी राशि थी इस लिहाज से उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दे दी थी। पुलिस के दो चौकीदार बाइक पर सवार होकर उनके साथ जा रहे थे, तभी दो बाइक पर सवार होकर आए पांच बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और हथियार दिखाकर रूपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। इस दौरान दोनों पुलिस के जवान घटनास्थल पर ही मौजूद रहे लेकिन उन्होंने बदमाशों को रोकने की हिम्मत नहीं दिखाई।


वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले के छानबीन में जुट गई है। पूरे मामले पर एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा ने कहा है कि सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया है। लगातार छापेमारी की जा रही है और बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।