ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

लॉकडाउन में ट्रिपल मर्डर, पति- पत्नी और बेटे को खौफनाक तरीके से मारा

DESK : एक तरफ देश में कोरोना का कहर को देखते हुए लॉकडाउन लगाया गया है तो वहीं दूसरी तरफ लॉकडाउन की सख्ती होने के बावजूद भी अपराधी वारदात को अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे हैं. मामला छत्

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : एक तरफ देश में कोरोना का कहर को देखते हुए लॉकडाउन लगाया गया है तो वहीं दूसरी तरफ लॉकडाउन की सख्ती होने के बावजूद भी अपराधी वारदात को अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे हैं.

 मामला छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार शहर की है जहां अपराधियों ने ट्रिपल मर्डर की वारदात को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी है. अपराधियों ने पति-पत्नी और बेटे की हत्या कर दी है. इस बड़ी वारदात को अंजाम देने की पीछे की वजह पता नहीं चल पाया है और ना ही अभी तक आरोपियों की पहचान हो पाई है. मामला बलौदा बाजार के पलारी थाना इलाके की है जहां अपराधियों ने घर में घुसकर 3 लोगों की हत्या धारदार हथियार से काटकर कर दी और घर में मौजूद दूसरे सदस्यों का इसका पता भी नहीं चला.

 मृतकों में यशवंत साहू उनकी पत्नी महेश्वरी साहू और 17 साल का बेटा देवेंद्र शामिल है. सबसे बड़ी बात यह है कि घटना की रात परिवार रामायण देख कर अपने कमरे में सोने चला गया था. बाकी सदस्य भी घर पर ही मौजूद थे जो दूसरे कमरे में सो रहे थे, लेकिन वारदात के समय किसी की नींद नहीं खुली. अगले सुबह  परिवार के बाकी सदस्य जागे तो देखा कि तीनों की लाश कमरे में ही पड़ी है. जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जहां जांच की जा रही है.  वहीं लॉकडाउन के दौरान एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या की खबर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है.