ब्रेकिंग
दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख

लॉकडाउन में एक्टिव क्रिमिनल, मुजफ्फरपुर में पिस्टल भिड़ाकर 4.17 लाख की लूट

MUZAFFARPUR : कोरोना संकट की महामारी के बीच बिहार में क्राइम का डाटा भी बढ़ता जा रहा है. इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है मुजफ्फरपुर से जहां अपराधियों ने दिन दहाड़े लूट की एक

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : कोरोना संकट की महामारी के बीच बिहार में क्राइम का डाटा भी बढ़ता जा रहा है. इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है मुजफ्फरपुर से जहां अपराधियों ने दिन दहाड़े लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी सीएसपी संचालक को पिस्टल भिड़ाकर 4 लाख 17 हजार रुपये लूट लिए हैं. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात मुजफ्फरपुर जिले के सिमरी चौक की है. जहां एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक को पिस्टल भिड़ाकर अपराधियों ने 4 लाख 17 हजार रुपये लूट लिया है. मिली जानकारी के मुताबिक सीएसपी संचालक औराई से ससौली जा रहा था. इस दौरान सिमरी के बीच अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया.


लॉक डाउन के दौरान इस तरीके की बड़ी वारदात के कारण पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं. हालांकि पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है.




टैग्स