ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

लॉकडाउन की उड़ रही धज्जियां; ईंट भट्ठा पर सैकड़ों मजदूर कर रहे काम, VIDEO वायरल

SUPAUL : कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से निपटने के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के लोगों से हाथ जोड़ कर लॉकडाउन की अपील की है। ताकि सोशल डिस्टेंसिंग के जरिए बीमारी

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SUPAUL : कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से निपटने के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के लोगों से हाथ जोड़ कर लॉकडाउन की अपील की है। ताकि सोशल डिस्टेंसिंग के जरिए बीमारी को काबू में किया जा सके । लेकिन सुपौल में ये अपील बेअसर होती दिख रही है ।इसे कामयाब बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारियों की मिलीभगत की बात इसमें सामने आ रही है।


जिले में ईंट भट्ठा संचालक लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा रहे हैं। त्रिवेणीगंज में थाना क्षेत्र के बभनगामा पंचायत के लालपट्टी गांव में अवस्थित एक ईंट भट्टे में सैकड़ों मजदूर लॉकडाउन के बावजूद काम पर लगे हुए हैं।  मजदूरों के ईंट-भट्ठे पर काम करता हुआ वीडियो तेजी से जिले में वायरल हो रहा है। बावजूद इस पर पुलिस प्रशासन मौन दिख रहा है।


सूत्रों का कहना है कि ईंट भट्ठा संचालक उंची रसूख वाला व्यक्ति है। बताया जा रहा है कि ईंट-भट्ठा मालिक का  त्रिवेणीगंज अनुमंडल के बड़े अधिकारियों के साथ उठना बैठना है।ऐसे में पुलिस तमाम नियमों के टूटने के बावजूद अनदेखी कर रही है।खैर बात जो भी हो लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद एक बात तो साफ है कि सभी नियम कानून गरीबों के लिए हीं बना है पूंजीपति भले ही इसे ठेंगा दिखाते रहे फ़िर भी अधिकारी के नाक के बाल ही बने रहेंगे। 



टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRIYARANJAN SINGH

FirstBihar संवाददाता