ब्रेकिंग
Bihar Flood Relief: 12 अक्टूबर को बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएंगे ₹7000, सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News: बिहार में बनेंगे 100 नए सड़क-पुल, 21 हजार करोड़ का लोन लेगी सरकार; दीघा-कोइलवर गंगा पथ भी शामिल✦Bihar News: अनंत सिंह नहीं मांगेंगे नीरज के लिए वोट, फिर भी JDU खुश! ललन सिंह की ‘दवाई’ का असर, क्या MLC चुनाव में इस सुलह से आसान होगा रास्ता? ✦Bihar News: RLM में टूट नहीं तो फिर क्या है? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के 4 में 3 विधायक अलग राह पर, बढ़ा सियासी संकट✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦Bihar Flood Relief: 12 अक्टूबर को बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएंगे ₹7000, सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News: बिहार में बनेंगे 100 नए सड़क-पुल, 21 हजार करोड़ का लोन लेगी सरकार; दीघा-कोइलवर गंगा पथ भी शामिल✦Bihar News: अनंत सिंह नहीं मांगेंगे नीरज के लिए वोट, फिर भी JDU खुश! ललन सिंह की ‘दवाई’ का असर, क्या MLC चुनाव में इस सुलह से आसान होगा रास्ता? ✦Bihar News: RLM में टूट नहीं तो फिर क्या है? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के 4 में 3 विधायक अलग राह पर, बढ़ा सियासी संकट✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती

लॉकडाउन में नॉनस्टॉप चोरी, अब बेउर इलाके के दो फ्लैट से 14 लाख की चोरी

PATNA : लॉकडाउन के बीच पटना में चोरी की वारदात नॉनस्टॉप जारी है। पटना के अलग-अलग इलाकों में चोर लगातार पुलिस को धता बताते हुए वारदात को अंजाम दे रहे हैं और घटना के बाद पहुंची

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : लॉकडाउन के बीच पटना में चोरी की वारदात नॉनस्टॉप जारी है। पटना के अलग-अलग इलाकों में चोर लगातार पुलिस को धता बताते हुए वारदात को अंजाम दे रहे हैं और घटना के बाद पहुंची पुलिस केवल खानापूर्ति कर पा रही है। जी हां, चोरी की नई वारदात बेउर इलाके में हुई है। बेउर के कुशवाहा चौक स्थित त्यागी अपार्टमेंट के दो फ्लैट में चोरों ने हाथ साफ कर डाला। 


एक प्राइवेट मोटर कंपनी में डिप्टी मैनेजर के पद पर काम करने वाले नीरज श्रीवास्तव के फ्लैट में चोरी की वारदात हुई है। नीरज के साथ-साथ ऑप्टिकल फाइबर के कारोबारी पवन कुमार के फ्लैट से चोरों ने लगभग 13 लाख की ज्वेलरी और एक।लाख कैश उड़ा लिए हैं। यह दोनों फ्लैट बंद थे। नीरज लॉकडाउन के बीच दरभंगा में फंसे हैं तो पवन गया में। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है और वह छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने फिलहाल अपार्टमेंट के गार्ड को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। त्यागी अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 101 में पवन रहते हैं जबकि नीरज श्रीवास्तव का फ्लैट 102 है।


अपार्टमेंट में घुसकर जिस तरह चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है उससे यह संकेत मिलता है कि घटना के पहले उन्होंने पूरे इलाके की रेकी की है। चोरों को इस बात की जानकारी थी कि गार्ड ड्यूटी पर मुस्तैद नहीं है और ना ही अपार्टमेंट में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। आपको बता दें कि दो दिन पहले भी बेउर के प्रगति नगर में चोरी की वारदात हुई थी। राजधानी पटना में लगातार चोरी की वारदात हो रही है और जो ऐसे घरों को निशाना बना रहे हैं जहां लॉकडाउन के कारण लोग नहीं हैं।



टैग्स