ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: नामांकन में प्रशांत किशोर ने बताया संपत्ति का ब्योरा, पत्नी के पास अकूत संपत्ति, जानिये पीके की नेटवर्थबिहार में देश विरोधी साजिश का भंडाफोड़, दबोचा गया पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क का 'लाइनर' मो. अहद; बड़ी साजिश की आशंकाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: नामांकन में प्रशांत किशोर ने बताया संपत्ति का ब्योरा, पत्नी के पास अकूत संपत्ति, जानिये पीके की नेटवर्थबिहार में देश विरोधी साजिश का भंडाफोड़, दबोचा गया पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क का 'लाइनर' मो. अहद; बड़ी साजिश की आशंका

लॉकडाउन के बीच पटना में नाबालिग से गैंगरेप, तीन दोस्तों ने दिया घटना को अंजाम

PATNA : कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बीच पटना में हुई एक घटना ने सबको शर्मसार कर दिया है। पटना की एक नाबालिग बच्ची के साथ तीन दोस्तों ने गैंगरेप किया है। मामला मसौढ़ी के भगवान

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बीच पटना में हुई एक घटना ने सबको शर्मसार कर दिया है। पटना की एक नाबालिग बच्ची के साथ तीन दोस्तों ने गैंगरेप किया है। मामला मसौढ़ी के भगवानगंज थाने के एक गांव का है। 


घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक भगवानगंज थाने के एक गांव की रहने वाली 14 साल की बच्ची के साथ तीन दोस्तों ने रातभर सामूहिक दुष्कर्म किया है। घटना 21 अप्रैल को हुई। बताया जा रहा है कि घर से शौच के लिए निकली नाबालिग युवती को तीन दोस्तों ने बाइक पर अगवा कर लिया। इसके बाद वह नाबालिग युवती को लेकर भजौर गांव स्थित सरकारी विद्यालय के पास गए और रात भर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के अगले दिन जब पीड़िता वापस आई तो उसने अपने परिवार वालों को पूरी आपबीती सुनाई। 


पीड़िता की तरफ से पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है। भगवानगंज थाने में तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। नाबालिग के साथ दुष्कर्म को अंजाम देने वाले भजौर गांव के निवासी राजेश कुमार, सुजीत कुमार और जामुन टोला के रहने वाले भूषण कुमार शामिल थे। पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। अब भगवानगंज पुलिस पीड़िता का मेडिकल कराएगी। पीड़िता का बयान धारा 164 के तहत न्यायालय में कलमबद्ध कराया गया है।



टैग्स