ब्रेकिंग
बिहार के वैज्ञानिकों ने किया कमाल: चूहों पर कैंसर का इलाज सफल, इंसानों का इलाज भी होगा संभव?✦गंगा में अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिहार को 12 हफ्ते की मोहलत; यूपी समेत कई राज्यों को निर्देश✦दोस्तों संग पार्टी करने गए युवक की हत्या, गमछे से गला घोंटकर ले ली जान; दो आरोपी गिरफ्तार✦बिहार में एक और मेडिकल कॉलेज का रास्ता साफ... 20 एकड़ जमीन उपलब्ध, जानिए कहां होगा निर्माण✦Bihar News: विधानसभा कमेटी 'सभापति' का जेल भ्रमण विवादों में घिरा ! पीड़ित परिवार ने हत्यारोपी रिश्तेदार से मिलने का लगाया आरोप, स्पीकर से लगाई न्याय की गुहार✦बिहार के वैज्ञानिकों ने किया कमाल: चूहों पर कैंसर का इलाज सफल, इंसानों का इलाज भी होगा संभव?✦गंगा में अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिहार को 12 हफ्ते की मोहलत; यूपी समेत कई राज्यों को निर्देश✦दोस्तों संग पार्टी करने गए युवक की हत्या, गमछे से गला घोंटकर ले ली जान; दो आरोपी गिरफ्तार✦बिहार में एक और मेडिकल कॉलेज का रास्ता साफ... 20 एकड़ जमीन उपलब्ध, जानिए कहां होगा निर्माण✦Bihar News: विधानसभा कमेटी 'सभापति' का जेल भ्रमण विवादों में घिरा ! पीड़ित परिवार ने हत्यारोपी रिश्तेदार से मिलने का लगाया आरोप, स्पीकर से लगाई न्याय की गुहार

महिला की पीट-पीटकर हत्या, अर्धनग्न हालत में मिला शव; CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्ध गिरफ्तार

Bihar Crime News: आरा के मझौवां बांध के पास एक अज्ञात मानसिक रूप से बीमार महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। पुलिस दुष्कर्म की आशंका समेत मामले की जांच कर रही है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: आरा के टाउन थाना क्षेत्र में मझौवां बांध के पास बुधवार देर रात एक अज्ञात अधेड़ महिला की ईंट, डंडे और अन्य वस्तुओं से हमला कर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में बरामद हुआ। पुलिस मामले में दुष्कर्म की आशंका समेत हत्या के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।



पुलिस के अनुसार, महिला मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही है और उसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। घटनास्थल पर उसके चेहरे और कान के पास चोट के निशान तथा खून मिला है। चोट के पास खून लगी ईंट भी बरामद की गई है। सूचना मिलने पर टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। टीम ने मौके से विभिन्न वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए।



पुलिस ने घटनास्थल से खून लगी ईंट के अलावा करीब 150 रुपये के खुदरा पैसे भी बरामद किए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति महिला पर डंडे से हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने सुनील शर्मा नामक संदिग्ध को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की है। वह नवादा थाना क्षेत्र के श्रीटोला का रहने वाला बताया गया है और मझौवां बांध के पास एक दुकान में काम करता था।



पुलिस हत्या के पीछे की वजह और आरोपी की भूमिका को लेकर पूछताछ कर रही है। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। सिविल सर्जन डॉ. शिवेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड गठित कर पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान वैज्ञानिक जांच के लिए महिला का वैजाइनल स्वाब भी लिया गया।



सदर एसडीपीओ-1 सुशील कुमार ने बताया कि दुष्कर्म की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है और फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब 45 वर्षीय महिला मानसिक रूप से बीमार थी और मझौवां बांध, निजी स्कूल तथा नाला मोड़ के आसपास घूमकर मांगने से अपना गुजारा करती थी। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है।



पुलिस की मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट में महिला की मौत चोट पहुंचाकर हत्या किए जाने का उल्लेख है। हालांकि, मौत का सटीक कारण और दुष्कर्म हुआ था या नहीं, यह पोस्टमार्टम, मेडिकल रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता