ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी

लॉकडाउन के बीच बिहार में युवती से गैंगरेप, वीडियो बनाकर किया वायरल

SARAN : कोरोना महामारी के बीच बिहार में लॉकडाउन जारी है। हर तरफ अलर्ट है लेकिन कोरोना काल के बीच बिहार में एक युवती से गैंगरेप की घटना सामने आई है। जी हां, मामला सारण जिले के तरैया

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

SARAN : कोरोना महामारी के बीच बिहार में लॉकडाउन जारी है। हर तरफ अलर्ट है लेकिन कोरोना काल के बीच बिहार में एक युवती से गैंगरेप की घटना सामने आई है। जी हां, मामला सारण जिले के तरैया थाना इलाके का है जहां एक युवती को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया गया है। पीड़िता ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता के मुताबिक 7 युवकों ने उसके साथ बलात्कार किया है। 


पीड़िता की तरफ से थाने में जो प्राथमिकी दर्ज कराई गई है उसके मुताबिक 17 जुलाई को तरैया बाजार में वह अपनी मां के लिए दवा लेने गई थी। वापस आते वक्त बाइक पर सवार चार युवकों ने उसे अगवा कर लिया। गमछे से मुंह बांधकर उसे एक सुनसान जगह पर ले गए और वहां उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता के मुताबिक जिस जगह पर उसके साथ गैंगरेप किया गया वहां पहले से तीन युवकों मौजूद थे। इसी दौरान उसका वीडियो भी बनाया गया और उसे वायरल कर दिया गया। 


पीड़िता की तरफ से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है। लगातार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। तरैया थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा है कि सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर इस सनसनीखेज मामले के सामने आने के बाद स्थानीय विधायक मुद्रिका प्रसाद राय ने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की है।

टैग्स