ब्रेकिंग
Independence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभ

PATNA CRIME: शराब तस्करों ने दारोगा पर किया जानलेवा हमला, गंभीर हालत में NMCH में भर्ती

PATNA CRIME: पटना के बेख़ौफ़ शराब माफिया ने 2020 बैच के दारोगा पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत में एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है। शराब बेचे जाने की सूचना पर छापेमारी करने के लिए पहुंचे थे कि तभी धंधेबाजों ने उन्हें घेर लिया और पिटाई कर दी।

BIHAR POLICE
दारोगा की पिटाई
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं यही कारण है कि वो एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। अब तो पुलिस को भी निशाना बना रहे हैं। जब पुलिस पर ही हमला होने लगे तब आम लोगों की सुरक्षा कैसे होगी यह सवाल लोग कर रहे हैं? पटना में दारोगा की बेरहमी से पिटाई किये जाने का मामला सामने आया है।


दरअसल घटना पटना के कुम्हरार इलाके की है जहां शराब बेचे जाने की सूचना पर पहुंचे प्रशिक्षु दारोगा पर शराब के धंधेबाजों ने जानलेवा हमला कर दिया। घायल की पहचान 2020 के दारोगा अमित कुमार के रूप में हुई है। जिन्हें गंभीर हालत में एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है। वही चार शराब के धंधेबाजों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है। 


जिसके बाद पुलिस चारों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है लेकिन अभी तक चारों में से एक भी शराब तस्कर हाथ नहीं लगे है। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द चारों सलाखों के पीछे होंगे। इस घटना से कुम्हरारा के मुसहरी इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस की टीम शराब तस्कर की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। मामला पुलिस कर्मी से जुड़ा हुआ है इसलिए इसे पुलिस गंभीरता से देख रही है।