ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Liquor Ban In Bihar: बिहार में पुलिस लिखी गाड़ी से शराब की तस्करी, रोकने पर स्मगलर्स ने पुलिसकर्मियों पर की कई राउंड फायरिंग

बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब का अवैध कारोबार जारी है. शराब माफिया पड़ोसी राज्यों से शराब की खेप बिहार पहुंचा रहे हैं और इनके हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं.

Liquor Ban In Bihar
शराब माफिया के हौसले बुलंद
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Liquor Ban In Bihar: बिहार में शराबबंदी का हाल बेहाल हो गया है। ताजा मामला गोपालगंज से सामने आया है, जहां पुलिस लिखी गाड़ी में शराब की तस्करी हो रही है। शराब माफिया के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि पुलिस ने रोका तो उन्होंने पुलिस टीम पर ही अंधाधुंध फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी को गोली लगी है। 


दरअसल, नगर थाना क्षेत्र के मानिकपुर काकड़कुंड गांव के पास अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी राजू राम को पैर के गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया है।


बताया जा रहा है कि पुलिस लिखी एक कार में सवार होकर अपराधी शराब की खेप लेकर गोपालगंज शहर के होटल कैलाश के पास पहुंचे हुए थे। पुलिस ने पीछा किया तो डायवर्सन को तोड़ते हुए भागने लगे और मानिकपुर-काकड़कुंड गांव में जाकर छिप गए। इस दौरान पुलिस में फायरिंग की गई। जिसमें आत्मरक्षार्थ पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस मामले में एक अन्य अपराधी को हिरासत में लेकर नगर थाने की पुलिस पूछताछ कर रही है।


बता दें कि गोपालगंज में बीते चार महीनों में पुलिस मुठभेड़ की यह चौथी घटना है। तीन बार शराब तस्करों से अब तक मुठभेड़ हो चुकी है। गोपालगंज पुलिस ने भी शराब तस्करों और अपराधियों को साफ तौर पर सख्त मैसेज दिया है कि उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। एसपी अवधेश दीक्षित का कहना है कि शराब तस्करी और लॉ एंड ऑर्डर को लेकर गोपालगंज पुलिस पूरी तरह से सजग और एक्शन में है। किसी भी कीमत पर अपराधी हो या शराब तस्करों को पुलिस छोड़ने वाली नहीं है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता