ब्रेकिंग
TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन

जैसी करनी वैसी भरनी: जीजा-साली को आजीवन कारावास की सजा, पति की हत्या मामले में दोषी करार

पति को धोखे में रखकर पत्नी अपने जीजा से प्यार करती थी। एक दिन जब पति को इस बात की जानकारी हुई और वो विरोध करने लगे तब पत्नी ने जीजा के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। दो साल बाद आज कोर्ट ने दोनों जीजा-साली को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

BIHAR POLICE
आजीवन कारावास की सजा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

bhagalpur crime news: भागलपुर में हवस की भूखी पत्नी ने रिश्तों को शर्मशार कर दिया। जीजा के प्यार में पागल पत्नी ने अपने पति की हत्या जीजा के साथ मिलकर कर दी। घटना के दो साल बाद आज कोर्ट ने दोनों आरोपितों को सजा सुनाई। जीजा और साली को भागलपुर व्यवहार न्यायालय कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई।


घटना कहलगांव थाना क्षेत्र के एकचारी गांव में 11 दिसंबर 2022 को साली पुतुल देवी और जीजा सोनेलाल मंडल ने पुतुल देवी के पति शंभू मंडल को रस्सी से बांधकर और बांस से पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। सोनेलाल मंडल और पुतुल देवी के बीच पिछले कई वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जीजा और साली दोनों एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते थे। 


इस बात की खबर जब पति शंभू मंडल को हुई तब उसने इसका विरोध करना शुरू किया। वो पत्नी पुतुल देवी को अक्सर समझाता कि यह जो तुम कर रही हो यह उचित नहीं है। इसे लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। लेकिन पत्नी पुतुल देवी पर पति के बातों का कोई असर नहीं पड़ता था। 


एक दिन उसन जीजा के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया जिसमें दोनों  कामयाब भी हो गये। दो साल बाद आज कोर्ट ने दोनों जीजा साली को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सजा सुनाए जाने के बाद दोनों परिवार के लोग सकते में आ गये। पुतुल देवी चार बच्चों की मां है। मां को जेल जाते देख बच्चे रोने लगे। 

भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

टैग्स