ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

लॉरेंस गैंग ने ली चंडीगढ़ नाइट क्लब ब्लास्ट की जिम्मेदारी, रैपर बादशाह को दी धमकी, कहा..फोन नहीं उठाया तो कान खोल दिया

DESK: चंडीगढ़ में मंगलवार सुबह 4 बजे के करीब दो नाइट क्लब के बाहर बम धमाका किया गया था। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बम ब्लास्ट की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्

लॉरेंस गैंग ने ली चंडीगढ़ नाइट क्लब ब्लास्ट की जिम्मेदारी, रैपर बादशाह को दी धमकी, कहा..फोन नहीं उठाया तो कान खोल दिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: चंडीगढ़ में मंगलवार सुबह 4 बजे के करीब दो नाइट क्लब के बाहर बम धमाका किया गया था। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बम ब्लास्ट की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा ने ली है। 


बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 दिसंबर को चंडीगढ़ आ रहे हैं। पीएम के दौरे से पहले मंगलवार सुबह करीब 4 बजे सेक्टर-26 में 2 क्लबों के बाहर बम फेंका गया।  बम धमाकों की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है। गोल्डी बराड़ ने इस बारे में सोशल मीडिया पोस्ट डाली है। उसने धमाके की वजह प्रोटेक्शन मनी न देना बताया है। कहा है कि बादशाह ने जब फोन नहीं उठाया तो कान खोल दिये। 


सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया है कि जिस सिल्वर रेस्टोरेंट में धमाका किया गया उसका मालिक रैपर बादशाह है। रंगदारी की मांग को लेकर बादशाह को फोन किया गया था लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया था। जिसके बाद यह धमाका किया गया। बताया जाता है कि दो बाइक सवार ने विस्फोटक नाइट क्लव के बाहर फेंका था। जिससे क्लब की खिड़कियां चकनाचूर हो गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की। बताया जाता है कि जिस वक्त धमाका हुआ उस समय नाइट क्लब बंद थे। दहशत फैलाने के उद्धेश्य से ऐसा किया गया है।