ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

लश्कर-ए-तैयबा का कासिम गुज्जर आतंकी घोषित, केंद्रीय गृह मंत्रालय का बड़ा एक्शन

DELHI: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सक्रिय सदस्य मो.कासिम गुज्जर के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए उसे भारत का मोस्टवांटेड आतंकी घोषित कर दिया है। कासिम गु

लश्कर-ए-तैयबा का कासिम गुज्जर आतंकी घोषित, केंद्रीय गृह मंत्रालय का बड़ा एक्शन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सक्रिय सदस्य मो.कासिम गुज्जर के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए उसे भारत का मोस्टवांटेड आतंकी घोषित कर दिया है। कासिम गुज्जर वर्तमान में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में रह रहा है। जिसे गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत आतंकवादी घोषित किया गया है।


केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से एक्स पर एक पोस्ट कर इसकी जानकारी दी गई है। जिसमें बताया गया है कि मोदी सरकार ने कई आतंकी हमलों के खूंखार मास्टरमाइंड मो. कासिम गुज्जर उर्फ सलमान उर्फ सुलेमान को आतंकवादी घोषित कर दिया है। गृह मंत्रालय ने बताया है कि कासिम गुज्जर ने आतंकी हमलों में कई लोगों की जान ली है।


गृह मंत्रालय ने कहा है कि कासिम गुज्जर के द्वारा किए गए हमलों में कई लोग घायल भी हुए हैं। वह भारत के खिलाफ युद्ध की योजना बनाने में शामिल रहा है। अपने इस पोस्ट में गृह मंत्रालय ने कहा है कि राष्ट्र की एकता और अखंडता के खिलाफ गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति से सख्ती से निपटा जाएगा। बता दें कि कासिम मूल रूप से रियासी जिले के महोर के अंगराला गांव का रहने वाला है और दशकों से फरार है।