ब्रेकिंग
Independence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभ

Bihar News: शराबबंदी वाले बिहार में कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद, होली में खपाने की थी तैयारी

होली 14 मार्च को है। इसे देखते हुए नशे के धंधेबाज अभी से ही तैयारी में जुट गये हैं। होली में शराब और नशीले पदार्थ की खपत ज्यादा होती है। होली में खपाने के उद्धेश्य से तस्कर शराब के साथ-साथ कफ सिरप की तस्करी कर रहे हैं। इस बार सहरसा में पकड़े गये हैं।

BIHAR POLICE
कफ सिरप बरामद
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: बिहार में करीब 9 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है। शराब पीना और बेचना सख्त मना है। शराब आसानी से नहीं मिलने के कारण लोग नशे के तौर पर कई तरह का नशा करने लगे हैं। गांजा, अफीम, स्मैक, भांग, नशीली दवा के साथ-साथ कफ सिरप भी पी रहे हैं। कफ सिरप को नशे के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। 


आए दिन कफ सिरप की खेप बरामद भी होती है। इस बार सहरसा के महिषी थाना क्षेत्र के गंडोल चौक के पास एक सफेद रंग की स्कॉर्पियों से कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद की गयी है। स्कॉर्पियों से 120 लीटर प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद किया गया है। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि जिले में अवैध शराब का सेवन, निर्माण,बिक्री भंडारण एवं परिवहन को रोकने एवं शराब तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है।


 इसी क्रम में महिषी थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि गंडोल चौक की तरफ से आ रही एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो में तस्कर भारी मात्रा में अवैध कोडिंनयुक्त कफ सिरफ लेकर बलुआहा की तरफ बढ़ रहा है। मिली सूचना के आधार पर महिषी थाने की पुलिस टीम बलुआहा स्थित पस्तपार चौक के पास पहुंचे तो देखा कि एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो पुलिस को देखकर भागने लगा। तब पुलिस ने स्कॉर्पियो सवार को खदेड़कर पकड़ लिया। जिसके बाद गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें से कुल 120  लीटर प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद किया गया।


 एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। इस संदर्भ में महिषी थाना कांड दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जिले के सलखुआ थाना इलाके के चौराही वार्ड नंबर 3 निवासी निरंजन कुमार के रूप में हुई है। बरामद कोडिंनयुक्त कफ सिरप की बाजार में करीब 3 लाख रूपये आंकी गयी है। गिरफ्तार कारोबारी के पास से एक स्कॉर्पियो गाड़ी और एक मोबाईल जो चार सिम वाला है, उसकी बरामदगी की गई है। गिरफ्तार कारोबारी को पूछताछ के बाद जेल भेजा गया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता