ब्रेकिंग
बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦सदाकत आश्रम पहुंची दिल्ली पुलिस, बिहार कांग्रेस के X हैंडल की हुई जांच; स्पेशल सेल ने जारी किया नोटिस✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦सदाकत आश्रम पहुंची दिल्ली पुलिस, बिहार कांग्रेस के X हैंडल की हुई जांच; स्पेशल सेल ने जारी किया नोटिस

ललन सिंह के घर पहुंची योगी की पुलिस, थाली पीटकर चिपकाया इश्तेहार, जानिए.. पूरा मामला

SAMASTIPUR: उत्तर प्रदेश से समस्तीपुर पहुंची यूपी पुलिस की टीम ने एक मामले में फरार चल रहे ललन सिंह के घर इश्तेहार चिपकाया है। पिछले साल यूपी पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान मोहिउद्दीन

ललन सिंह के घर पहुंची योगी की पुलिस, थाली पीटकर चिपकाया इश्तेहार, जानिए.. पूरा मामला
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SAMASTIPUR: उत्तर प्रदेश से समस्तीपुर पहुंची यूपी पुलिस की टीम ने एक मामले में फरार चल रहे ललन सिंह के घर इश्तेहार चिपकाया है। पिछले साल यूपी पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान मोहिउद्दीन नगर के कुख्यात अपराधी रजनीश सिंह और मनीष सिंह को मार गिराया था। इस दौरान उनका तीसरा भाई ललन सिंह मौके से फरार हो गया था। जिसे पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही है। यूपी पुलिस ने ललन सिंह के ऊपर 1 लाख रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा है। गुरुवार को मोहनपुर के आनंद गोलवा गांव पहुंची यूपी पुलिस की टीम ने कुख्यात ललन सिंह के घर के बाहर थाली बजाकर इश्तेहार चिपकाया।


दरअसल, बीते साल 22 नवंबर महीने में वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान ललन सिंह के दो भाइयों को मार गिराया था। इस दौरान ललन सिंह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। तब से ही यूपी की पुलिस ललन सिंह को तलाश कर रही है। पुलिस ने उसके ऊपर 1 लाख रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा है। गुरुवार को यूपी पुलिस की टीम समस्तीपुर स्थित ललन सिंह के घर पहुंची और थाली बजाकर इस्तेहार चिपकाया। एक महीने के भीतर अगर ललन सिंह पुलिस के सामने सरेंडर नहीं करता है तो पुलिस उसके घर की कुर्की जब्ती करेगी।


बता दें कि तीनों भाइयों ने करीब 11 साल पहले इंजीनियर की नौकरी छोड़ अपराध की दुनिया में कदम रखा था। तीनों ने लूट और डकैती जैसी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस की नाक में दम कर रखा था। एक बैंक में लूट दौरान तीनों ने बैंक के गार्ड योगेश्वर पासवान, सुरेश सिंह और ड्राइवर अजीत यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उससे पहले 2016 में बिहार में दो दरोगा की हत्या और एक जमादार को गोली मारकर तीन पिस्टल और एक रिवाल्वर लूट लिया था।


पेशी के दौरान पटना की बाढ़ कोर्ट के टॉयलेट की दीवार फांदकर तीनों फरार हो गए थे। पटना से भागकर तीनों वाराणसी चले गए थे और वहां अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने एनकाउंटर में दो भाइयों को तो मार गिराया था लेकिन तीसरा फरार हो गया था।