ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

राजद के पूर्व विधायक पर मर्डर और किडनैपिंग का मामला दर्ज, चचेरे भाई की हत्या कर लाश गायब करने का आरोप

LAKHISARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है लखीसराय से जहां राजद के पूर्व विधायक के ऊपर हत्या और अपहरण का मामला दर्ज हुआ है. पूर्व विधायक के साथ-साथ पांच साथियों के ऊपर भी

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

LAKHISARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है लखीसराय से जहां राजद के पूर्व विधायक के ऊपर हत्या और अपहरण का मामला दर्ज हुआ है. पूर्व विधायक के साथ-साथ पांच साथियों के ऊपर भी मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

चचेरे भाई की हत्या कर लाश गायब करने का आरोप
वारदात जिले के नगर थाना इलाके की है. जहां आरजेडी के पूर्व विधायक फुलैना सिंह के ऊपर हत्या और अपहरण जैसे संगीन मामले को लेकर केस दर्ज कराया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक विधायक और उसके पांच साथियों के ऊपर अपने ही चहेरे भाई की हत्या कर शव को गायब करने का आरोप है. विधायक फुलैना सिंह के ऊपर चहेरे भाई की पत्नी ने मामला दर्ज कराया है. 


गिरफ्तारी के लिए एसआईटी टीम गठित
आरजेडी के पूर्व विधायक फुलैना सिंह के ऊपर मर्डर और किडनैपिंग का मामला दर्ज होते ही लखीसराय पुलिस ने फौरन कार्रवाई की. एसपी ने बताया कि संपत्ति विवाद में चहेरे भाई की हत्या किये जाने का मामला दर्ज कराया गया है. मृतक की पत्नी ने मामला दर्ज कराया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी टीम का गठन किया गया है. जल्द ही सारे आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.