ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Lakhisarai Crime News: भूमि विवाद में नौकर की हत्या, सोते वक्त बदमाशों ने मारी गोली

LAKHISARAI: लखीसराय में भूमि विवाद को लेकर एक नौकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नौकर अपने मालिक के बंगले में सो रहा था, तभी बदमाशों ने उसे गोली मारकर हमेशा के लिए मौत की नींद सुला

Lakhisarai Crime News: भूमि विवाद में नौकर की हत्या, सोते वक्त बदमाशों ने मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

LAKHISARAI: लखीसराय में भूमि विवाद को लेकर एक नौकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नौकर अपने मालिक के बंगले में सो रहा था, तभी बदमाशों ने उसे गोली मारकर हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया और मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। घटना सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव की है।


मृतक की पहचान छोटू कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि छोटू नंदपुर गांव में अपने मालिक रामाश्रय सिंह के बंगले के बाहर सो रहा था, इसी दौरान बदमाशों ने उसे गोली मार दी। मृतक छोटू के मालिक रामाश्रय सिंह का जमीनी विवाद चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि उसी विवाद को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है। 


मृतक छोट बचपन से ही रामाश्रय सिंह के घर में रहता था और खेती बारी के काम को देखता था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है।