ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

हर्ष फायरिंग में गई बच्चे की जान, दूल्हे को चढ़ाया जा रहा था तिलक

LAKHISARAI: कोरोनाकाल के बीच हो रहे शादी समारोह और जनेऊ के कार्यक्रम में आए दिन हर्ष फायरिंग के मामले सामने आ रहे है। हाल ही में वैशाली में पूर्व विधायक के बॉडीगार्ड के द्वारा

हर्ष फायरिंग में गई बच्चे की जान, दूल्हे को चढ़ाया जा रहा था तिलक
Santosh Singh
3 मिनट

LAKHISARAI: कोरोनाकाल के बीच हो रहे शादी समारोह और जनेऊ के कार्यक्रम में आए दिन हर्ष फायरिंग के मामले सामने आ रहे है। हाल ही में वैशाली में पूर्व विधायक के बॉडीगार्ड के द्वारा हर्ष फायरिंग की गयी थी और अब लखीसराय में से भी हर्ष फायरिंग का एक मामला सामने आया है। जहां हुई हर्ष फायरिंग में एक बच्चे को गोली लग गई जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना नगर थाना क्षेत्र के कार्यानंद इलाके की है। बताया जाता है कि तिलक समारोह के दौरान एक युवक ने हर्ष फायरिंग की जिसमें गोली बच्चे के पीठ में जा लगी। जिसके बाद इलाज के लिए परिजन उसे प्राइवेट क्लिनिक ले गए जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद लड़का समेत पूरा परिवार घर छोड़कर फरार हो गये।


बताया जाता है कि लखीसराय के नगर थाना क्षेत्र के कार्यानंद नगर इलाके में तिलक समारोह था। मंटू सिंह के घर जखौर गांव से तिलक चढ़ाने के लिए लोग आए हुए थे। मृतक भी तिलक में शामिल होने आया हुआ था जिसकी हर्ष फायरिंग में जान चली गयी। जखौर गांव निवासी जयकांत सिंह के बेटे सत्यम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही गांव में भी मातम का माहौल है। 


घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वही फरार लोगों की तलाश में भी जुटी है। पुलिस ने तिलक समारोह में कवरेज कर रहे दो फोटोग्राफरों के कैमरे को कब्जे में ले लिया है। पुलिस हर्ष फायरिंग करने वाले युवक की पहचान कर रही है। हर्ष फायरिंग की इस घटना से खुशी का माहौल गम में तब्दिल हो गया और होने वाली शादी भी फिलहाल रूक गयी है।


ऐसे मौके पर कुछ लोग खुद को अलग दिखाने और समाज में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए इस तरह की ओछी हरकते करते है जिसका खामियाजा दूसरे लोगों को भुगतना पड़ता है। इस तरह की घटनाओं से लोग सीख भी नहीं लेते हैं जरूरत है ऐसे समारोह पर यदि कोई इस तरह की हरकते करता है तो उसे रोकने की ताकि जिससे किसी की जान ना जाए और अनहोनी होने से रोका जाए।   

संबंधित खबरें