ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

घर में घुसकर नाबालिग लड़की से गैंगरेप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

LAKHISARAI : लखीसराय जिले से एक बार फिर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है. इसबार अपराधियों ने साड़ी हदें पार करत

घर में घुसकर नाबालिग लड़की से गैंगरेप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
First Bihar
2 मिनट

LAKHISARAI : लखीसराय जिले से एक बार फिर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है. इसबार अपराधियों ने साड़ी हदें पार करते हुए घर में घुसकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया है. मामला थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. 


जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने घर में घुसकर लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना का आरोप मदनपुर गांव के लालो भगत उर्फ राजकुमार भगत के पुत्र सुनील कुमार व उसके छह दोस्तों पर लगाया गया है. पीड़िता के पिता के अनुसार युवक सुनील कुमार ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया. वहीं शेष सभी दोस्त दुष्कर्म करने में उसकी सहायता कर रहे थे. लड़कों ने पीड़िता को जबरन पकड़ कर बंधक बना लिया. लड़की चींखती और चिल्लाती रही, लेकिन लड़कों की दरिंदगी जारी रही. 


मामले की सूचना जैसे ही पीड़िता के माता-पिता को मिली वैसे ही वे लोग सीधे घटना की शिकायत करने पीड़िता के साथ लखीसराय महिला थाना पहुंच गए. महिला थाना की सूचना पर कजरा थाना ने छापेमारी कर दुष्कर्म कांड के मुख्य आरोपी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता का मेडिकल चेकअप एवं कोर्ट में बयान लेने की प्रक्रिया कराई जा रही है.  


हालांकि इस मामले में अभी तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है. मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. कुल सात लोगों को अभियुक्त बनाया गया है. कजरा थाना को सूचित किए जाने के बाद मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी कर ली गई है. अन्य की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है. 

टैग्स