ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार: लखीसराय में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर, हथियार बरामद

LAKHISARAI: इस वक्त की बड़ी खबर लखीसराय से आ रही है, जहां पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है। घटना पीरीबाजार को घोघ

बिहार: लखीसराय में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर, हथियार बरामद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

LAKHISARAI: इस वक्त की बड़ी खबर लखीसराय से आ रही है, जहां पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है। घटना पीरीबाजार को घोघी कोड़ासी इलाके की है। जहां सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। सुरक्षा बलों ने मौके से नक्सलियों के कई अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किए हैं। इस सर्च अभियान में एसपी सुशील कुमार भी मौजूद हैं। नक्सली बालेश्वर कोड़ा के दस्ते के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है।


जानकारी के अनुसार लखीसराय पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली बालेश्वर कोड़ा और अर्जुन कोड़ा का दस्ता इलाके में मौजूद है। जिसके बाद एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके को घेर लिया। पुलिस को देख नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो नक्सलियों को मार गिराया।


पुलिस ने मौके से SLR रायफल और पिस्टल समेत नक्सलियों के अन्य सामान को बरामद किया है। मारे गये नक्सलियों की पहचान जगदीश कोड़ और वीरेंद्र कोड़ा के रूप में की गई है। फिलहाल पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन जारी है। इस ऑपरेशन में एसएसबी, कोबरा बटालियन और एसटीएफ की टीमें भी शामिल हैं।