ब्रेकिंग
पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान

बिहार: बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

LAKHISARAI: बिहार में अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है। बेखौफ बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज कर रहे हैं। ताजा घटना लखीसराय की है, जहां बदमाशों ने सरेरा

बिहार: बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

LAKHISARAI: बिहार में अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है। बेखौफ बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज कर रहे हैं। ताजा घटना लखीसराय की है, जहां बदमाशों ने सरेराह एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना हलसी के गौरा-पिपरा मार्ग की है।


मृतक शख्स की पहचान कुरमुरी गांव निवासी राजो उर्फ लालो यादव के रुप में की गई है। बताया जा रहा है कि लालो यादव रविवार की दोपहर अपनी बाइक पर सवार होकर किसी काम से घर से निकला था। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने लालो यादव को गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबतक लोग कुछ समझ पाते अपराधी मौके से फरार हो गए।


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। दिनदहाड़े गोलीबारी की इस घटना के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। किस कारण से अपराधियों ने लालो यादव की हत्या की फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है।