ब्रेकिंग
बिहार के इन जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा; बागमती खतरे के निशान से ऊपर, गंडक और बूढ़ी गंडक भी उफान परमिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज में करोड़ों का खेल? पूर्व सचिव ने प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, नियुक्तियों पर भी उठे सवालBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार के इन जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा; बागमती खतरे के निशान से ऊपर, गंडक और बूढ़ी गंडक भी उफान परमिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज में करोड़ों का खेल? पूर्व सचिव ने प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, नियुक्तियों पर भी उठे सवालBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआत

गर्ल्स हॉस्टल के बाहर अश्लील हरकत कर रहा था मनचला, लड़कियों ने चप्पलों से की कुटाई, देखें वीडियो

DARBHANGA: दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विवि में पढ़ने वाली छात्राओं से छेड़खानी करना एक अधेड़ को महंगा पड़ गया. लड़कियों के साथ अश्लील हरकत करने पर उनके सब्र का बांध टूट गया औ

FirstBihar
Khushboo Gupta
3 मिनट

DARBHANGA: दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विवि में पढ़ने वाली छात्राओं से छेड़खानी करना एक अधेड़ को महंगा पड़ गया. लड़कियों के साथ अश्लील हरकत करने पर उनके सब्र का बांध टूट गया और छात्राओं ने मनचले की चप्पलों से पिटाई कर दी. मार खाने के बाद मनचले के सिर से छेड़खानी करने का भूत उतर गया और मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.


दरअसल ललित नारायण मिथिला विवि के कमला पीजी गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं के साथ बुधवार को एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति  छेड़खानी कर रहा था. लड़कियों को देखकर मनचला अश्लील हरकत करने लगा जिसके बाद छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा और सब लड़कियों ने मिलकर चप्पलों से उसकी धुनाई कर दी. काफी देर तक चप्पलों से लड़कियों ने उसकी कुटाई की, जिसके बाद विवि थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.


पुलिस जब आरोपी को पकड़कर थाने लेकर आई तब पीछे-पीछे लड़कियां भी थाने पहुंची और एफआईआर के लिए लिखित शिकायत दी, लेकिन विवि प्रशासन ने लड़कियों का सहयोग नहीं किया. हॉस्टल सुप्रिटेंडेंट डॉ. लावण्य कीर्ति सिंह काव्या ने थाने पहुंचकर लड़कियों को वहां से हॉस्टल लौटा दिया और पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की. छात्राओं ने बताया मनचले उनके साथ अक्सर छेड़खानी करते हैं. लड़के उनके हॉस्टल के आगे आकर फब्तियां कसते हैं और अश्लील हरकत भी करते हैं. पूरा विवि कैंपस मनचलों का अड्डा बना रहता है. सुरक्षा गार्ड का कहीं अता-पता नहीं रहता है. कई बार छात्राओं ने विवि प्रशासन से इसकी शिकायत की है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. उधर, विवि के प्रॉक्टर डॉ. अजीत चौधरी ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है. छात्राओं की सुरक्षा की व्यवस्था की गई है. आगे इस तरह की घटना न हो इसके लिए और पुख्ता इंतजाम किये जाएंगे.

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता