ब्रेकिंग
महिला से आपत्तिजनक बातचीत करना दारोगा को पड़ गया महंगा, ललन कुमार को SSP ने किया सस्पेंड✦बिहार के इस जिले में शिक्षकों को डबल सैलरी, डीएम ने दिए जांच के आदेश; AG की रिपोर्ट से शिक्षा विभाग में हड़कंप✦लंगूर की ‘जादू की झप्पी’ ने जीता दिल, दुकानदार को गले लगाने का वीडियो वायरल✦तूफान बिगाड़ेगा बिहार का मौसम! 27 अक्टूबर से 1 नवंबर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में हैवी रेन की चेतावनी✦CM Samrat का बड़ा ऐलान! 498 करोड़ से बदलेगा पटना का न्यू मार्केट, मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं✦महिला से आपत्तिजनक बातचीत करना दारोगा को पड़ गया महंगा, ललन कुमार को SSP ने किया सस्पेंड✦बिहार के इस जिले में शिक्षकों को डबल सैलरी, डीएम ने दिए जांच के आदेश; AG की रिपोर्ट से शिक्षा विभाग में हड़कंप✦लंगूर की ‘जादू की झप्पी’ ने जीता दिल, दुकानदार को गले लगाने का वीडियो वायरल✦तूफान बिगाड़ेगा बिहार का मौसम! 27 अक्टूबर से 1 नवंबर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में हैवी रेन की चेतावनी✦CM Samrat का बड़ा ऐलान! 498 करोड़ से बदलेगा पटना का न्यू मार्केट, मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं

क्या यही शराबबंदी है? सड़क पर गिरे शराबी को अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस, नशे में धुत युवक करने लगा ड्रामा

NALANDA: बिहार में 7 साल से शराबबंदी कानून लागू है लेकिन ना तो शराब पीने वाले सुधर रहे हैं और ना ही इसे बेचने वाले ही अपनी आदतों से बाज आ रहे है। आए दिन शराब के नशे में धुत शर

क्या यही शराबबंदी है? सड़क पर गिरे शराबी को अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस, नशे में धुत युवक करने लगा ड्रामा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: बिहार में 7 साल से शराबबंदी कानून लागू है लेकिन ना तो शराब पीने वाले सुधर रहे हैं और ना ही इसे बेचने वाले ही अपनी आदतों से बाज आ रहे है। आए दिन शराब के नशे में धुत शराबियों की तस्वीर सामने आती रहती है। पुलिस इन शराबियों पर कार्रवाई भी करती है लेकिन जेल से आने के बाद ये लोग फिर शराब पीने लगते हैं। 


लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि शराबबंदी वाले स्टेट में शराब मिलती कहा से है। यह उपलब्ध हो रहा है तभी तो लोग इसे पी रहे हैं। मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र नालंदा में शराबबंदी की पोल खोलती तस्वीर सामने आई है। जहां नशे की हालत में एक शराबी ने पुलिस के सामने हाई वोल्टेज ड्रामा किया और बिहार में लागू शराबबंदी कानून को ठेंगा दिखाने का काम किया। 


मामला सोहसराय थाना क्षेत्र के आशा नगर की है जहां फ्लाईओवर के पास नशे में धुत एक युवक सड़क पर गिरा हुआ था जिसे गश्ती में तैनात पुलिस कर्मी अपने साथ सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन अस्पताल पहुंचते नशे में धुत युवक ड्रामा करने लगा। काफी समझा-बुझाकर पुलिस कर्मियों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जब शराबी से पूछा गया कि शराब कहां मिलता है तो उसने बताने से इनकार कर दिया। वह इतना नशे में था वह सीधा खड़ा नहीं हो पा रहा है। वह लड़खड़ा कर जवाब दे रहा था। इसे देखकर लोगों के मन में बार-बार यही सवाल उठ रहा था कि कहां है शराबबंदी?