ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

कुख्यात शूटर राकेश यादव पुलिस हिरासत से फरार, तलाश में जुटी 3 जिलों की पुलिस

SAMASTIPUR: कुख्यात शूटर राकेश यादव पुलिस वैन से कूदकर हथकड़ी समेत फरार हो गया है। दरभंगा के कुशेश्वरस्थान थाने की पुलिस की हिरासत से हथकड़ी के साथ फरार हुए राकेश यादव की तलाश में द

कुख्यात शूटर राकेश यादव पुलिस हिरासत से फरार, तलाश में जुटी 3 जिलों की पुलिस
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: कुख्यात शूटर राकेश यादव पुलिस वैन से कूदकर हथकड़ी समेत फरार हो गया है। दरभंगा के कुशेश्वरस्थान थाने की पुलिस की हिरासत से हथकड़ी के साथ फरार हुए राकेश यादव की तलाश में दरभंगा के अलावे समस्तीपुर, बेगूसराय और खगड़िया पुलिस जुटी हुई है। 


समस्तीपुर के सिंघिया थाना क्षेत्र में सीएसपी कर्मी की हत्या व लूट मामले में राकेश यादव को  कुशेश्वरस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के लिए चलाये गए अभियान में समस्तीपुर पुलिस भी शामिल थी। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर उसका हथियार बरामद करने व उसके एक सहयोगी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस बीती रात उसे कुशेश्वरस्थान के ही चिगरी गांव लेकर जा रही थी। तभी उसी दौरान राजघाट चौक पर वह पुलिस की गाड़ी से कूद कर हथकड़ी समेत फरार हो गया। 


समस्तीपुर एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी दरभंगा पुलिस की हिरासत से भागा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए समस्तीपुर पुलिस ने इनपुट दिया था। बताया जाता है कि लूट व हत्या के अलावा दर्जनों आपराधिक मामले में दरभंगा के अलावा समस्तीपुर, बेगूसराय और खगड़िया पुलिस को उसकी तलाश थी। राकेश यादव पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। उसकी गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी कामयाबी मान रही थी। उसके फरार होने की खबर के बाद कई जिलों की पुलिस उसकी तलाश में जुट गयी है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें