ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

कुख्यात नक्सली विवेक यादव की सूचना देने वालों को मिलेगा 3 लाख का ईनाम, कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी के अपहरण का आरोप

GAYA: गया के लुटुआ थाना क्षेत्र के असुराईंन में पुल निर्माण कार्य में लगे शैल कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी शाहबाज खान को नक्सलियों ने 24 दिसंबर की रात में अपहरण कर लिया था। अभी

कुख्यात नक्सली विवेक यादव की सूचना देने वालों को मिलेगा 3 लाख का ईनाम, कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी के अपहरण का आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: गया के लुटुआ थाना क्षेत्र के असुराईंन में पुल निर्माण कार्य में लगे शैल कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी शाहबाज खान को नक्सलियों ने 24 दिसंबर की रात में अपहरण कर लिया था। अभी तक शाहबाज खान का पता नहीं चल पाया है। बिहार-झारखंड में कई नक्सली वारदातों को अंजाम देने वाले भाकपा माओवादी के कुख्यात नक्सली विवेक यादव पर कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी शाहबाज खान के अपहरण का आरोप है।


 कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी को अभी तक नक्सलियों ने रिहा नहीं किया है। शाहबाज के बारे में सूचना देने वालों को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा गया पुलिस ने की है। साथ ही गया के कुख्यात नक्सली विवेक यादव को पकड़वाने वालों को 3 लाख का इनाम देने की भी घोषणा की गयी है। विवेक यादव की सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा। 


इस संबंध में गया पुलिस की ओर से एक पोस्टर जारी किया गया है। बता दें कि शाहबाज के अपहरण के बाद नक्सलियों ने 30 लाख की लेवी मांगी है। लेवी नहीं देने पर मुंशी को जान से मारने की धमकी दी है। गया पुलिस,एसटीएफ और केंद्रीय सुरक्षा बलों का नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। गया  एसएसपी आशीष भारती ने बताया की अपहरण में शामिल कुख्यात नक्सली विवेक यादव उर्फ सुनील उर्फ कारा जी उर्फ राजेंद्र यादव उर्फ बूटी यादव पर 3 लाख रुपए इनाम देने की घोषणा की है। विवेक के बारे में सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। वहीं अगवा मुंशी शाहबाज खान की सूचना देने वालों को भी 25 हजार रुपए इनाम दिया जाएगा। 

कुख्यात नक्सली विवेक यादव की सूचना देने वालों को मिलेगा 3 लाख का ईनाम, कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी के अपहरण का आरोप


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें