ब्रेकिंग
हार्डवेयर कारोबारी को गोली मारने के बाद लीची बागान में छिपकर बैठा आरोपी, ड्रोन से तलाश जारीपटना में स्कॉर्पियो चालक की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने किया सड़क जाम हंगामा, यातायात बाधित बिहार के सरकारी अस्पतालों की खुली पोल: हाजिरी बनाकर स्वास्थ्यकर्मी गायब, दर्द से तड़पती रही गर्भवती, एक बेंच पर दो मरीजपिता के सामने हार्डवेयर व्यवसायी को दुकान में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर, स्थानीय शराब तस्कर ने घटना को दिया अंजाम बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार से ज्यादा पढ़ी-लिखी और संपत्ति में आगे हैं RJD की रेखा गुप्ताहार्डवेयर कारोबारी को गोली मारने के बाद लीची बागान में छिपकर बैठा आरोपी, ड्रोन से तलाश जारीपटना में स्कॉर्पियो चालक की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने किया सड़क जाम हंगामा, यातायात बाधित बिहार के सरकारी अस्पतालों की खुली पोल: हाजिरी बनाकर स्वास्थ्यकर्मी गायब, दर्द से तड़पती रही गर्भवती, एक बेंच पर दो मरीजपिता के सामने हार्डवेयर व्यवसायी को दुकान में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर, स्थानीय शराब तस्कर ने घटना को दिया अंजाम बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार से ज्यादा पढ़ी-लिखी और संपत्ति में आगे हैं RJD की रेखा गुप्ता

पटना का टॉप टेन कुख्यात अपराधी माणिक सिंह हजारीबाग से अरेस्ट, पिता के साथ मिलकर करता था अपराध

PATNA : पटना के टॉप टेन अपराधियों में से एक माणिक सिंह को एसटीएफ ने हजारीबाग में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. नौबतपुर के शंभूपुरा का रहने वाला माणिक अपने पिता मनोज सिंह के साथ मिल

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना के टॉप टेन अपराधियों में से एक माणिक सिंह को एसटीएफ ने हजारीबाग में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. नौबतपुर के शंभूपुरा का रहने वाला माणिक अपने पिता मनोज सिंह के साथ मिलकर बाप- बेटा गिरोह का संचालन करता है.

 हाल ही में उसने एक कंस्ट्रक्शन कंपनी से 50 लाख की रंगदारी नहीं मांगी थी, वहीं रंगदारी नहीं देने पर कंपनी की साइट पर जाकर उसके गुर्गों ने गोलीबारी और बमबाजी की थी. 

बाप -बेटा गिरोह व्हाट्सएप पर कॉल करके कारोबारी और ठेकेदारों से रंगदारी मांगता था. 12 साल की उम्र में ही हथियार उठा चुका कुख्यात माणिक ने सबसे पहले खगौल में एक मार्बल कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसके बाद उसने जमशेदपुर में कुख्यात रंजीत चौधरी के साथ मिलकर ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

एसटीएफ को सूचना मिली की कुख्यात मनोज झारखंड में कहीं छिपा है. जिसके बाद से लगातार छापेमारी की जा रही थी. इसी दौरान मनोज का बेटा कुख्यात माणिक को एसटीएफ ने हजारीबाग से गिरफ्तार कर लिया. उसे किसी गुप्त स्थान पर ले जाकर पूछताछ कर रही है. वहीं माणिक की शिक्षिका मां मंजू देवी ने गुरुवार की रात एक ऑडियो वायरल कर कहा कि मेरा बेटा माणिक हजारिबाग में गिरफ्तार हो गया है , पर मेरे पति का कुछ पता नहीं है. बता दें कि इन दोनों बाप-बेटा पर 50 से ज्यादा केस दर्ज है. 6 माह से एसटीएफ इन दोनों को गिरफ्तार करने में जुटी थी.