ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

कुदाल से काटकर चचेरे भाई का मर्डर, परिजनों के साथ फरार हुआ आरोपी

SUPAUL : सुपौल जिले के छातापुर प्रखंड के काला गोविंदपुर वार्ड नंबर 1 में एक युवक ने मामूली विवाद में अपने ही चचेरे भाई की कुदाल से मारकर निर्मम हत्या कर दी. वहीं घटना के बाद आरोपी

कुदाल से काटकर चचेरे भाई का मर्डर, परिजनों के साथ फरार हुआ आरोपी
First Bihar
2 मिनट

SUPAUL : सुपौल जिले के छातापुर प्रखंड के काला गोविंदपुर वार्ड नंबर 1 में एक युवक ने मामूली विवाद में अपने ही चचेरे भाई की कुदाल से मारकर निर्मम हत्या कर दी. वहीं घटना के बाद आरोपी और उसके परिजन घर छोड़कर भाग गए. इधर घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. 


बताया जा रहा है कि उधमपुर पंचायत के भगवतपुर वार्ड नंबर 8 निवासी बुद्धु दास अपने खेत में मेढ़ बना रहा था. उसी वक्त चचेरे भाई अनिल दास, बद्री दास और सदरी दास खेत पर पहुंच गए. इसके बाद दोनों पक्षों में मेढ़ बांधने को लेकर विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई. 


अनिल दास के हाथ में कुदाल था. झड़प बढ़ता देख अनिल आक्रोशित हो गया और बुद्धु दास के सिर पर कुदाल चला दिया. बुद्धु दास का सिर बीच से फट गया और वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिरकर तड़पने लगा. इस बीच बुद्धु दास के परिजनों ने आरोपी को पकड़ना चाहा लेकिन वह बुद्धु पर कुदाल से प्रहार करता रहा. इससे घटनास्थल पर ही बुद्धु की दर्दनाक मौत हो गई. 


परिजनों ने जब काफी शोर मचाया तो स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे. जब तक वो आरोपी को पकड़ पाते इससे पहले ही आरोपी कुदाल लहराते ही फरार हो गया. मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं सभी आरोपियों के गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें