ब्रेकिंग
Bihar News: बनारस से कोलकाता जा रही XUV में मिले 66.5 लाख रुपये, एक युवक और दो युवतियां पकड़े गए✦Bihar News: बिहार के 8 जिलों की चमकेगी किस्मत! 73 हजार करोड़ से बनेगा गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦Bihar News: बनारस से कोलकाता जा रही XUV में मिले 66.5 लाख रुपये, एक युवक और दो युवतियां पकड़े गए✦Bihar News: बिहार के 8 जिलों की चमकेगी किस्मत! 73 हजार करोड़ से बनेगा गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया

कोयला लदे ट्रक ने छात्र को रौंदा, घटनास्थल पर मौत, नशे में धुत ड्राइवर को ग्रामीणों ने पकड़ा

JAMUI: नशे में धुत होकर ड्राइवर कोयला लदे ट्रक को चला रहा था तभी अचानक अनियंत्रित ट्रक ने एक छात्र को रौंद दिया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद नशे में धुत ड्राइव

कोयला लदे ट्रक ने छात्र को रौंदा, घटनास्थल पर मौत, नशे में धुत ड्राइवर को ग्रामीणों ने पकड़ा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: नशे में धुत होकर ड्राइवर कोयला लदे ट्रक को चला रहा था तभी अचानक अनियंत्रित ट्रक ने एक छात्र को रौंद दिया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद नशे में धुत ड्राइवर ट्रक लेकर भागने लगा जिसे ग्रामीणों ने किसी तरह पकड़ा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 


घटना जमुई के सोनो थाना क्षेत्र के झुमराज बाबा बटिया मोड़ के पास हुई। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। मृतक की पहचान नागेश्वर यादव के 14 वर्षीय बेटे दीपक कुमार के रूप में हुई है। लोगों ने इस घटना की जानकारी सोनो थाना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेजा। 


वही ग्रामीणों ने नशेड़ी ट्रक ड्राइवर को पुलिस के हवाले किया। एकलौते पुत्र की इस दर्दनाक मौत से पिता काफी सदमे में हैं। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस ट्रक के मालिक का पता लगाने में लगी है। वही ट्रक को जब्त कर थाने लाया गया है वही गिरफ्तार ट्रक ड्राइवर से पुलिस पूछताछ कर रही है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता